लॉकडाउन बढ़ने पर अनिश्चितकाल के लिए रद्द हो सकता है IPL 2020

भारत में कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में 8,000 से अधिक लोग आये हैं जिसमें 250 से अधिक की मौत हो गई है।

Edited By : India.com Staff |Apr 12, 2020, 09:59 AM IST

Published On Apr 12, 2020, 09:59 AM IST

Last UpdatedApr 12, 2020, 09:59 AM IST

कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा देशभर में लागू किया गया 21 दिनों का लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ाने की संभावना है जिसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन का अनिश्चितकाल के लिए रद्द होगना लगभग तय है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इस मामले में केंद्र सरकार के आधिकारिक रुख का इंतजार है लेकिन ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक में लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग की। मुख्यमंत्रियों के रूख को देखते हुए दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के पास इसे और आगे स्थगित करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। हालांकि अभी साफ नहीं हुआ है कि बीसीसीआई 15 अप्रैल से पहले आईपीएल स्थगित होने की घोषणा करेगा या नहीं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई में इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से बताया, ‘‘तीन राज्यों पंजाब, महाराष्ट्र और कर्नाटक ने पहले ही कहा है कि वो लॉकडाउन को आगे बढ़ाएंगे। इसका ये मतलब हुआ कि अभी आईपीएल नहीं हो सकता। लेकिन ये रद्द भी नहीं होगा। इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया जाएगा।’’

आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से 24 मई तक होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया था।

आईपीएल रद्द होने पर झेलना पड़ेगा 3,000 करोड़ का नुकसान

सूत्र ने बताया , ‘‘हम आईपीएल को रद्द नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करने पर 3000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। बीसीसीआई सभी हितधारकों के साथ मिलकर इसका हल ढूंढने की कोशिश करेगा लेकिन इसके लिए स्थिति के सामान्य होने की जरूरत है। बीसीसीआई के बड़े अधिकारियों के लिए ये अभी संभव नहीं है कि वो कोई तारीख निर्धारित करें।’’

अभी दो संभावित तारीखें मौजूद हैं पहला- टी20 विश्व कप से पहले सितंबर से अक्टूबर के शुरू तक। दूसरा विकल्प- अगर आईसीसी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और टी20 विश्व कप से जुड़े हितधारक तैयार हों तो उसकी जगह आईपीएल आयोजित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी काफी अगर-मगर की स्थिति है। कुछ भी साफ तौर पर तभी कहा जा सकता है तब चीजें सामान्य हों।’’

Editor's Pick