- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Coronavirus leaves English cricket facing uncertain season
कोरोनोवायरस की वजह से मुश्किल में आया इंग्लिश क्रिकेट सीजन
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 28 मई तक पेशेवर क्रिकेट को पूरी तरह से रद्द कर दिया है।
Published On Mar 25, 2020, 09:45 AM IST
Last UpdatedMar 25, 2020, 09:45 AM IST
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (getty images)
कोरोना वायरस की वजह से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 28 मई तक हर तरह का पेशेवर क्रिकेट रद्द कर दिया है, जिसके बाद इंग्लिश क्रिकेटर अब इंडोर प्रैक्टिस में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
ईसीबी ने काउंटी चैंपियनशिप, चार दिवसीय घरेलू प्रथम श्रेणी मैचों के साथ सीमित ओवर फॉर्मेट को भी पूरी तरह से रद्द कर दिया है। जिसके साथ ईसीबी की इस साल द हंड्रेड लीग की शुरुआत करने की योजना पर पानी फिर गया है। बोर्ड को उम्मीद थी कि आठ फ्रेंचाइजी वाली ये लीग महिला और पुरुष क्रिकेट की तरफ नए दर्शकों को आकर्षित करेगी।
मामले पर स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने कहा, “एक बात जो ईसीबी को तय करनी होगी, वो है टेस्ट मैच क्रिकेट, वाइट-बॉल क्रिकेट के बीच वित्तीय फैसलों को प्राथमिकता दे। शायद इस सीजन हम केवल काउंटी चैंपियनशिप के साथ ही बने रहें। ये ऐसे फैसले हैं जो ईसीबी को अपने शेयरधारकों के साथ मिलकर लेने होंगे।”
हुसैन ने ये भी कहा कि शायद ईसीबी 28 मई के बाद काउंटी चैंपियनशिप का आयोजन कर सके। पूर्व कप्तान के मुताबिक पांच दिवसीय मैच फॉर्मेट वाला ये टूर्नामेंट ईसीबी की आखिरी उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय मैचों और उनके प्रसारण की कमाई से प्रथम श्रेणी मैचों को आयोजित किया जा सकता है।
शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 पर चर्चा करेगा ICC
ईसीबी के सामने फिलहाल जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट सीरीज, टी20 ब्लास्ट और महिला टीम का भारत दौरा है। पाकिस्तान टीम को गर्मियों तीन टेस्ट मैचों के लिए और ऑस्ट्रेलिया टीम को सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है।
ईसीबी जून, जुलाई और अगस्त के लिए शेड्यूल तैयार करने में व्यस्त है। बोर्ड के प्रवक्ता ने एएफपी से बातचीत में कहा, “खेल में हमारे साझेदारों के साथ, हम क्रिकेट सीजन के लिए कई परिदृश्यों की योजना बनाते रहते हैं। हमारे लिए ये सुनिश्चित करना मुश्किल है कि खेल के नतीजों से क्या उम्मीद की जा सकती है। हमारे विकल्पों में इंडोर मैच या सीजन के कुछ हिस्से रद्द करना शामिल है।”