- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Coronavirus may force IPL out of India, says chairman Brijesh Patel
भारत के बाहर हो सकता है IPL के 13वें सीजन का आयोजन
आईपीएल गवर्निंग समिति के चेयरमैन ब्रजेश पटेल का कहना है कि 13वां सीजन भारत के बाहर आयोजित किया जा सकता है।
Published On Jun 12, 2020, 12:40 PM IST
Last UpdatedJun 12, 2020, 12:40 PM IST
© BCCI
आईपीएल चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने शुक्रवार को दिए बयान में बताया कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन भारत से बाहर किया जा सकता है।
पटेल ने कहा, “देखिए, पहले तो हम भारत में ही आयोजन कराने की कोशिश करेंगे और फिर अगर ऐसा नहीं हो पाता तो हम दूसरे विकल्पों की तरफ देखेंगे। हम देखेंगे कि अगले महीने कैसी स्थिति होगी और उस हिसाब से फैसला लेंगे।”
देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 3 लाख तक पहुंच गए हैं। भारत में अब दुनिया का चौथा सबसे बड़ा केसोएड है, जो मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में केंद्रित है जो कि क्रिकेट के भी केंद्र हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा टी20 टूर्नामेंट दो बार भारत से बाहर आयोजित हो चुका है। साल 2009 में आईपीएल का दूसरा सीजन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था। और 2014 के आईपीएल सीजन का आधा भाग यूएई में आयोजित किया गया था। 13वें सीजन के आयोजन के लिए यूएई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड दोनों ही बीसीसीआई के सामने प्रस्ताव रख चुके हैं।
IPL 2020 का फॉर्मेट बदलने के पक्ष में नहीं हैं कोलकाता नाइटराइडर्स की सीईओ
पटेल ने कहा कि वो आईपीएल के आयोजन के लिए अभी भी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से की अक्टूबर-नवंबर विंडो पर नजर रखे हैं। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने फिलहाल महामारी की चिंताओं के कारण टी20 विश्व कप को लेकर कोई भी फैसला करने से इंकार कर दिया है।
पटेल ने कहा, “हम आईपीएल के लिए सितंबर अक्टूबर विंडो की तरफ ही देख रहे हैं लेकिन ये बाकी टूर्नामेंट्स पर भी निर्भर करता है। फिलहाल कुछ भी निश्चित नहीं है लेकिन हम आईपीएल आयोजित करने की अपनी योजना पर टिके हुए हैं।”