• Home
  • News
  • Coronavirus pandemic kookaburra to make wax applicator to shine cricket balls as alternative to saliva 4020039

Coronavirus : बॉल की चमक को बरकरार रखने के लिए Kookaburra ने तैयार किया ‘वैक्स एप्लिकेटर’

ICC गेंद को चमकाने के लिए अंपायरों की निगरानी में कृत्रिम चीजों का उपयोग करने की अनुमति देने पर कर रही विचार

Edited By : India.com Staff |May 05, 2020, 10:02 AM IST

Published On May 05, 2020, 10:02 AM IST

Last UpdatedMay 05, 2020, 10:02 AM IST

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोनावायरस महामारी के जोखिम को कम करने के लिए गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई जा सकती है. खासकर टेस्ट मैचों में लाल गेंद की चमक को बरकरार रखने और रिवर्स स्विंग के लिए गेंदबाज उसपर थूक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कोविड-19 के बाद क्या खिलाड़ी इस तरह के प्रयोग जारी रख सकते हैं इसको लेकर सबके मन में बड़ा सवाल है.

‘वैक्स एप्लिकेटर’ तैयार करेगा कूकाबुरा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट गेंद निर्माता कंपनी कूकाबुरा लार और पसीने के विकल्प के तौर पर जल्द ही ‘वैक्स एप्लिकेटर’ तैयार करेगा जो कोविड-19 के बाद के क्रिकेट जगत में गेंदबाजों को गेंद चमकाने में मदद करेगा.

अनुमति देने पर हो रहा विचार

रिपोर्टों के अनुसार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) गेंद को चमकाने के लिए अंपायरों की निगरानी में कृत्रिम चीजों का उपयोग करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है.

कोरोना के कहर के बीच इस क्रिकेट लीग की तारीखों का हुआ ऐलान

एक महीने में होगा तैयार

इस स्थिति में कूकाबुरा ने ‘वैक्स एप्लिकेटर’ तैयार करने की शुरुआत कर दी है जो कि एक महीने के अंदर तैयार हो जाएगा. कूकाबुरा समूह के प्रबंध निदेशक ब्रेट इलियट ने पीए समाचार एजेंसी से कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया में कूकाबुरा का शोध एवं विकास केंद्र गेंद को चमकाने के पारंपरिक तरीके के विकल्प को तैयार करने पर काम कर रहा है. हमने क्रिकेट गेंद को चमकाने के लिये खास तरह का वैक्स फॉर्मूला तैयार किया है.’

MS Dhoni की कॉपी करना असंभव,अपने सपने के बारे में उन्हें अब तक नहीं बताया : संजू सैमसन

उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ी या अंपायर गेंद को चमकाने के लिए इस स्पंजनुमा वस्तु को उस पर लगाएंगे जिसके बाद गेंदबाज अपनी गेंद को पोशाक पर रगड़कर पारंपरिक तरीके से उसे चमका सकता है.’

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के चलते क्रिकेट की सारी गतिविधियां ठप्प हैं. कोरोना के कहर के प्रकोप को देखते हुए टोक्यो ओलंपिक को भी एक साल के लिए टाल दिया गया है जबकि आईपीएल के 13वें एडिशन को अनिश्चितकाल तक के लिए रद्द कर दिया गया है.

Editor's Pick