काउंटी क्रिकेट: पहले ही मैच में आर अश्विन ने झटके 3 विकेट, वनडे टीम पर भी दिया बड़ा बयान

आर अश्विन को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है

Edited By : Anoop Dev Singh |Aug 30, 2017, 06:59 PM IST

Published On Aug 30, 2017, 06:59 PM IST

Last UpdatedAug 30, 2017, 06:59 PM IST

आर अश्विन © AFP
आर अश्विन © AFP

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम मिलने के बाद टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन काउंटी क्रिकेट में अपना हुनर दिखा रहे हैं। वूस्टरशर के लिए खेले अपने पहले मैच में अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम लिए। 30 साल के इस ऑलराउंडर ने काउंटी चैंपियनशिप में अपना पहला विकेट ग्लूस्टरशर के विकेटकीपर गैरेथ रॉडिक को आउट कर लिया। अश्विन ने 10वें ओवर में रॉडिक को अपनी ही गेंद पर कैच कर पैवेलियन की राह दिखाई। इससे पहले अश्विन ने बल्ले से भी अपना दम दिखाया और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 36 रनों का अहम योगदान दिया।


वर्ल्ड के नंबर तीन टेस्ट गेंदाज आर अश्विन टीम इंडिया के ही दूसरे खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा की टीम के खिलाफ भिड़ने वाले हैं। 5 सितंबर को चेतेश्वर पुजारा की काउंटी टीम नॉटिंघमशर और अश्विन की टीम वूस्टरशर का मुकाबला होने वाला है। आर अश्विन और चेतेश्वर पुजारा दोनों टीम इंडिया की वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। पुजारा तो पहले से ही वनडे टीम में नहीं खेलते लेकिन अश्विन को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए आराम दिया गया है। एम एस धोनी की बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान नेट्स में घुसा श्रीलंकाई फैन, देखें वीडियो

वैसे आर अश्विन को वनडे टीम से आराम देने पर अटकलों का दौर भी चल रहा है। कहा जा रहा है कि आर अश्विन की वनडे टीम में जगह नहीं बनती लेकिन आर अश्विन ने इन अटकलों पर अपना जवाब दिया है। आर अश्विन ने क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने काउंटी क्रिकेट में खेलने के लिए वनडे सीरीज से आराम लिया है। आर अश्विन ने कहा कि वो हमेशा से काउंटी क्रिकेट खेलना चाहते थे।

Editor's Pick