• Home
  • News
  • County Championships: Axar Patel’s 95 not out helps Durham defeat Glamorgan by inning and 30 runs

अक्षर पटेल ने 95* रन बनाकर डरहम को दिलाई पारी और 30 रन से जीत

पूरी टीम के फ्लॉप होने के बावजूद अक्षर पटेल ने पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों के साथ रन बनाकर टीम को दिलाई जीत

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 21, 2018, 10:38 PM IST

Published On Aug 21, 2018, 10:38 PM IST

Last UpdatedAug 21, 2018, 10:38 PM IST

Akshar Patel Twitter

Akshar Patel © Twitter

सीरीज के तीसरे टेस्‍ट में शानदार बल्‍लेबाजी के दम पर जहां एक ओर इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच पर भारतीय टीम ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है। वहीं दूसरी ओर एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा भी है जो इस मैच का हिस्‍सा तो नहीं है लेकिन इसके बावजूद इंग्‍लैंड में अपने खेल के दम पर सभी का ध्‍यान खींच रहा है। हम बात कर रहे हैं अक्षर पटेल की।

अपने दम पर टीम को जिताया मैच

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अक्षर पटेल इस वक्‍त इंग्‍लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। डरहम की तरफ से खेलते हुए अक्षर पटेल ने टीम के फ्लॉप शो के बावजूद अकेले अपने दम पर पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों के साथ शानदार बल्‍लेबाजी की। अक्षर पटेल ने 99 गेंद पर 95* रन बनाए। साथ ही गेंदबाजी में भी तीन विकेट निकाले। अक्षर की इस पारी की मदद से डरहम ने ग्‍लेमॉर्गन को पारी और 30 रन से हराया।

 

सातवें नंबर पर की बल्‍लेबाजी करने उतरे अक्षर पटेल

ग्‍लेमॉर्गन की टीम पहले बल्‍ले बल्‍लेबाजी करते हुए 154 के स्‍कोर पर ही ऑलआउट हो गई। जवाब में डरहम की टीम के लिए पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी बनी। जिसके बाद पूरी टीम ताश के पत्‍ते की तरह ढहने लगी। अक्षर पटेल सातवें नंबर पर खेलने आए। उन्‍होंने पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों के साथ साझेदारियां बनाई। अपनी 95 रन की पारी में अक्षर पटेल ने 12 चौके और दो छक्‍के लगाए और टीम के स्‍कोर को 295 रन तक पहुंचाया। वो अंत में नाबाद पवेलियन लौटे। डरहम को 141 रन की बढ़त मिली। ग्‍लेमॉर्गन की टीम दूसरी पारी में महज 111 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

Editor's Pick