- क्रिकेट न्यूज़
- News
- County cricket: Ryan patel takes 6 wickets for just 5 runs against Somerset
20 साल के युवा पेसर रेयान पटेेेल ने धारदार गेंदबाजी से मचाई सनसनी
सर्रे काउंटी क्लब ने इस मैच को पारी और 69 रन से अपने नाम किया।
Published On Jun 23, 2018, 07:55 PM IST
Last UpdatedJun 23, 2018, 07:55 PM IST
Cricket-bat-and-ball © Getty Images
इस मध्यम गति के गेंदबाज की उम्र महज 20 साल है। इंग्लैंड के सर्रे में जन्मे यह उदीयमान गेंदबाज इस समय अपनी शानदार गेंदबाजी से सुर्खियों में है। दाएं हाथ के इस पेसर ने समरसेट के खिलाफ मैच खेलने से पहले फर्स्ट क्लास में सिर्फ दो विकेट लिए थे लेकिन एक मैच बाद ही इसके खाते में 8 विकेट दर्ज हो गए हैं।
इंग्लैंड में चल रहे काउंटी क्रिकेट के एक मैच में सर्रे की ओर से खेल रहे रेयान पटेल ने समरसेट के खिलाफ महज 5 रन खर्च कर कुल 6 खिलाडि़यों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
रेयान ने 3.4 ओवर की अपनी गेंदबाजी में 2 ओवर मेडल डाले। उन्होंने पांच विकेट 11 गेंद के भीतर हासिल किए। रेयान के लिए यह प्रदर्शन बेहद खास रहा क्योंकि इससे पहले उन्होंने 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे जिसमें उन्हें सिर्फ 2 विकेट ही मिले थे।
1⃣1⃣ balls
5⃣ wicketsAn incredible flurry of wickets for Ryan Patel! #SURvSOM pic.twitter.com/FTS1U2i6L0
— Surrey Cricket (@surreycricket) June 21, 2018
रेयान के इस धारदार गेंदबाजी की बदौलत समरसेट की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन की पहली पारी में सर्रे ने 459 रन बनाए थे जिसमें पटेल ने 48 रन का योगदान दिया था।
फॉलोऑन खेलने पर मजबूर समरसेट की दूसरी पारी 210 रन पर सिमट गई और सर्रे ने यह मैच पारी और 69 रन से अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में सर्रे की ओर से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल और जेड डर्नबाक ने 4-4 विकेट लिए।