×

County Select XI vs Indians: यशपाल शर्मा के सम्मान में काली पट्टी पहनकर उतरी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम काउंटी इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म अप मैच खेल रही है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - July 20, 2021 6:16 PM IST

भारतीय खिलाड़ी आज काउंटी इलेवन बनाम इंडियंस इलेवन के बीच मैच में बाहों पर काले बैंड्स पहनकर उतरे थे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली इस टीम ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा (Yashpal Sharma) के निधन की शोक में ये फैसला किया है।

1983 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे यशपाल शर्मा का 13 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था।

बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर से भी खिलाड़ियों के यशपाल शर्मा की याद में काली पट्टी पहनने की बात की पुष्टि की गई।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में लिखा, “टीम इंडिया पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा जी, जिनका निधन 13 जुलाई को कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुआ था, के प्रति शोक व्यक्त करने के लिए काली पट्टी पहनकर उतरी है। टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री जो कि 1983 की विश्व कप विजेता टीम में उनके साथी खिलाड़ी थे।”

रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टेस्ट टीम के स्थाई कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे को इस मैच के लिए आराम दिया गया।

कोहली-रहाणे की गैरमौजूदगी में रोहित टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सीनियर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा को भी इस मैच के लिए आराम दिया गया है, उनकी जगह शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव को मौका दिया गया है।