दूसरी बार IPL से चोटिल होकर लौटे मुस्ताफिजुर रहमान, कोच ने जताई निराशा
बांग्लादेश टीम के अंतरिम कोच कॉर्टनी वॉल्श मुस्ताफिजुर की चोट को लेकर परेशान हैं।
Published On Jun 04, 2018, 10:22 AM IST
Last UpdatedJun 04, 2018, 10:22 AM IST
Mustafizur Rahman © AFP (File photo)
बांग्लादेश के अंतरिम कोच कॉर्टनी वॉल्श टीम के अहम तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के इंडियन प्रीमियर लीग से चोटिल होकर लौटने से काफी नाराज हैं। मुस्ताफिजुर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल का 11वां सीजन खेला था। इस दौरान उनके बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई, जिस वजह से मुस्ताफिजुर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। टीम के गेंदबाजी सलाहकार और अंतरिम कोच वॉल्श इससे खुश नहीं हैं। मुस्ताफिजुर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “ये मेरे लिए चिंता की बात है। ये दूसरा मौका है जब वो आईपीएल से चोटिल होकर लौटा है।”
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/david-warner-joins-steven-smith-to-make-comeback-in-global-t20-canada-718068″][/link-to-post]
क्रिकबज को दिए बयान में पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने कहा, “हमे उसकी इंजरी के बारे में नहीं पता था। इस वजह से ये और ज्यादा निराशाजनक रहा। अगर हमे पहले पता होता तो हम उसे जल्दी वापस लाने के लिए कुछ कर सकते थे। वो एक अभ्यास मैच खेलने आया है। उसे मैसेज भेज दिया गया है, उसे बस सही तरीके से बातचीत करनी है।”
वॉल्श जानते हैं कि मुस्ताफिजुर का फिट होने टीम के लिए कितना अहम है, ऐसे में वो हर मुमकिन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, हम उसे फिट और मजबूत बनाना चाहते हैं क्योंकि वो युवा और प्रतिभावान खिलाड़ी हैं जिसके पास टीम को देने के लिए अभी बहुत कुछ है। हमे उसका दिमाग सही जगह पर लगाना होगा और उसकी गेंदबाजी उस स्तर तक ले जानी होगा, जहां तक वो जा सकता है।”
पूरा सीजन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद आईपीएल जैसी लीगों में हिस्सा लेने की वजह से खिलाड़ियों का वर्कलोड बढ़ता है, जिससे उनकी फिटनेस पर सीधा असर पड़ता है। मुस्ताफिजर अकेले खिलाड़ी नहीं हैं जो आईपीएल में चोटिल हुए हैं। इस सीजन केदार जाधव, शिखर धवन, दीपक चाहर जैसे कई खिलाड़ियों को चोट से जूझना पड़ा। इनमे में कुछ एक-दो हफ्ते का ब्रेक लेकर मैदान पर लौट आए लेकिन कुछ खिलाड़ियों को लंबे समय के लिए खेल से दूर होना पड़ा। वॉल्श का मानना है कि इसके लिए कहीं हद तक खिलाड़ी खुद जिम्मेदार होता हैं। उन्होंने कहा, “आखिर में खिलाड़ियों को इसकी जिम्मेदारी खुद ही लेनी पड़ेगी क्योंकि आप दो अलग अलग माहौल में कम कर रहे हो।” उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मुस्ताफिजुर पूरी तरह फिट हो जाएंगे।