आईसीसी के ज्यादातर कर्मचारी अब घर से करेंगे काम, ये है वजह

चीन के वुहान से फैली इस बीमारी से दुनियाभर में 14,000 लोगों की मौत हो गई है

Edited By : Press Trust of India |Mar 23, 2020, 05:52 PM IST

Published On Mar 23, 2020, 05:52 PM IST

Last UpdatedMar 23, 2020, 05:52 PM IST

icc

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संघ (आईसीसी) ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अपने ज्यादातर कर्मचारियों के लिए घर से काम करने नीति बनाई है।

अध्यक्ष शशांक मनोहर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी के अलावा आईसीसी के शीर्ष अधिकारियों के साथ मिल कर इस वायरस के संक्रमण के कारण प्रभावित होने वाले क्रिकेट कैलेंडर को लेकर वीडियो कांफ्रेंस करने की तैयारी कर रहे हैं। इस वैश्विक इकाई ने हालांकि इस योजना के लिए कोई समय नहीं तय किया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘टीम इंडिया को वनडे में 5वें नंबर के लिए सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाज की जरूरत’

आईसीसी एक प्रवक्ता ने कहा, ‘दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह आईसीसी भी अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन कर रहा है और अब हमारे ज्यादातर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता कर्मचारियों के काम को प्रभावित किये बिना स्वास्थ्य की रक्षा करना है। हमारी टीम के पास घर से काम करने की क्षमता है जिससे हम अपने कर्मचारियों, उनके परिवारों और व्यापक समुदायों को सुरक्षित रखते हुए पूरी तरह से कार्य कर सकते हैं।’

सीपीएल को 19 अगस्त से आगे खिसकाने पर अभी कोई फैसला नहीं

चीन के वुहान से फैली इस बीमारी से दुनियाभर में 14,000 लोगों की मौत हो गई है। पुरुषों का टी20 विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है, लेकिन वहां की सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने में लगी है जिससे इसके आयोजन पर संदेह उत्पन्न हो गया है।

 

Editor's Pick