• Home
  • News
  • COVID-19: James Anderson auctions shirt, bat and stump from Cape Town Test to raise funds

कोरोना से छिड़ी जंग में जर्सी, बल्ला और विकेट की नीलामी कर फंड जुटाएंगे जेम्स एंडरसन

यह तीनों चीजें केपटाउन में खेले गए उनके अंतिम टेस्ट की होंगी। इन सभी सामान पर इस गेंदबाज के ऑटोग्राफ होंगे

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 25, 2020, 07:33 PM IST

Published On Apr 25, 2020, 07:33 PM IST

Last UpdatedApr 25, 2020, 07:33 PM IST

James Anderson

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन कोविड-19 महामारी के इस मुश्किल समय में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एंडरसन अब इन लोगों की मदद के लिए अपनी शर्ट, बल्ला और स्टम्प नीलाम कर फंड जुटाएंगे। यह तीनों चीजें केपटाउन में खेले गए उनके अंतिम टेस्ट की होंगी। इन सभी सामान पर इस गेंदबाज के ऑटोग्राफ होंगे।

एंडरसन ने सोशल मीडिया टिवटर के माध्यम से बताया, ‘हम इन सभी सामान को ईबे पर नीलाम कर रहे हैं। मैंने केपटाउन में जो आखिरी टेस्ट खेला था उसका बल्ला, टी-शर्ट और स्टम्प।’

आईसीसी मतदान में सचिन तेंदुलकर की 143 रन की पारी को बताया गया बेस्ट

एंडरसन से पहले भारत के कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने शुक्रवार को आईपीएल-2016 के अपने बल्ले, शर्ट और ग्ल्व्स ऑनलाइन नीलाम करने का फैसला किया था। इस नीलामी से जो फंड आएगा वो कोरोनावायरस से जूझ रहे लोगों की मदद करने वाली संस्था के पास जाएगा।

गौरतलब है कि पूरी दुनिया में कोरोनावायरस की चपेट में आकर एक लाख 70 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इससे संक्रमित मरीजों की तादाद 30 लाख से अधिक हो गई है।

Editor's Pick