- क्रिकेट न्यूज़
- News
- COVID-19: Jason Gillespie isolates self after returning from England
इंग्लैंड से लौटने के बाद जेसन गिलेस्पी ने 14 दिन के लिए खुद को किया आइसोलेट
गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने खुद को 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर लिया है।
Published On Mar 23, 2020, 03:34 PM IST
Last UpdatedMar 23, 2020, 03:34 PM IST
Jason Gillespie @twitter
कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण इस समय पूरी दुनिया चिंतित है। इसके संक्रमण से विश्व में अब तक लगभग 13 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि तीन लाख लोग इससे संक्रमित हैं।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने इंग्लैंड से लौटने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। गिलेस्पी इंग्लैंड में ससेक्स काउंटी टीम के मुख्य कोच थे, जहां वह टीम को कोचिंग दे रहे थे।
UK से लौटने के बाद सेल्फ-आइसोलेशन में हैं कुमार संगकारा
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कोरोनावायरस के खतरों को देखते हुए पिछले सप्ताह ही घोषणा की थी कि 28 मई तक देश में कोई भी पेशेवर क्रिकेट नहीं खेली जाएगी।
गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने खुद को 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर लिया है।
गिलेस्पी ने अपने आधिकारिक टिवटर हैंडल पर लिखा, ‘वर्तमान में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण ससेक्स और मेरे द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि ऑस्ट्रेलिया में घर वापस आना सबसे अच्छा होगा। इसलिए मैं अब अगले दो सप्ताह के लिए आइसोलेशन में रहूंगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि कृपया घर पर रहें। यह हम सभी के लिए एकमात्र विकल्प है।’
PSL की असफलता के बावजूद मिसबाह उल हक को कोच बनाए रखेगा PCB
उन्होंने कहा, ‘हमारा क्लब ससेक्स में हमारे सभी खिलाड़ियों और कर्मचारियों की देखभाल अच्छे तरीके से की है। हमने केपटाउन में अपनी प्री-सीजन की यात्रा में कटौती की है और क्लब की पूर्ण प्राथमिकता हमेशा कर्मचारी और खिलाड़ी रहे हैं जो घर से दूर थे।’