COVID-19: महाराष्ट्र सरकार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगा MCA

महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में है. वहां गुरुवार दोपहर तक इस बीमारी के 124 मामले पाए गए थे.

Edited By : India.com Staff |Mar 26, 2020, 05:17 PM IST

Published On Mar 26, 2020, 05:17 PM IST

Last UpdatedMar 26, 2020, 05:17 PM IST

कोविड-19 महामारी (COVID-19) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत में इस समय 21 का लॉकडाउन (LOCKDOWN) है. लोगों से लगातार घर पर रहने की अपील की जा रही है जिससे कि वो खुद  और अपने परिवार के लोगों की रक्षा कर सकें. भारत सरकार ने कोरोना के कहर से लोगों को बचाने के लिए गुरुवार को 70 जहार करोड़ रुपये के पैकेज की भी घोषणा की है. जिससे कि देश का गरीब इस बड़े संकट का सामना कर सके. भारत में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है जबकि इसकी चपेट में आकर 13 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

COVID-19: शिखर धवन ने देशवासियों से की मदद की अपील, बोले-प्रधानमंत्री राहत कोष में करें डोनेट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए महाराष्ट्र सरकार को 50 लाख रुपये देने का फैसला किया. एमसीए सचिव संजय नाइक ने कहा कि क्रिकेट संघ के शीर्ष परिषद की गुरुवार को बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष और सचिव को दान की राशि का निर्धारण करने का अधिकार सौंपा दिया.

नाइक ने कहा, ‘हमने 50 लाख रुपये दान करने का फैसला किया है.’

एमसीए परिषद के एक सदस्य ने कहा कि यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अगर जरूर पड़ती है तो एमसीए दक्षिण मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम सहित अपने स्टेडियमों को सरकार को सौंपने के लिए तैयार है ताकि वहां लोगों को पृथक रखा जा सके.

सिंधू ने दिए 10 लाख रुपये दान, मदद के लिए आगे आए पाकिस्तान और बांग्लादेश के क्रिकेटर

महाराष्ट्र कोरोना वायरस (Coronavirus) से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में है. वहां गुरुवार दोपहर तक इस बीमारी के 124 मामले पाए गए थे. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने भी देशवासियों से प्रधानमंत्री राहत कोष में डोनेट करने की अपील की. भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Poonia) ने अपने छह महीने की सैलरी दान देने को कहा है जबकि महिला शटलर पीवी सिंधू ने 10 लाख रुपये दान देने की घोषणा की है.

Editor's Pick