This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
विराट से लेकर सचिन ने विंडीज को जीत पर दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा
दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा
Written by Kamlesh Rai
Last Published on - July 13, 2020 10:33 AM IST

कोरोनावायरस महामारी के 117 दिन बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हुई है. लंबे समय बाद मैदान में क्रिकेट की वापसी को देखकर फैंस सहित दिग्गज क्रिकेटरों की बांछे खिल उठीं. विंडीज के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड का दौरा कर जिस तरह का साहस दिखाया उसकी जमकर सराहना हो रही है. इस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच मेहमान विंडीज ने 4 विकेट से अपने नाम किया.
विंडीज ने ICC WTC Championship में खोला खाता, भारत टॉप पर कायम
रविवार को संपन्न इस इस टेस्ट मैच को देखकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग सहित दुनिया के अन्य दिग्गजों ने विंडीज की जमकर सराहना की. विराट ने विंडीज की जीत को शानदार बताया. उन्होंने अपने ऑफिशियल टिवटर हैंडल पर लिखा, ‘शानदार जीत. दोनों टीमों ने बेहतरीन टेस्ट मैच खेला’
Wow @windiescricket what a win. Top display of test cricket.
— Virat Kohli (@imVkohli) July 12, 2020
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही. कुल स्कोर में अभी 7 रन ही जुड़े थे कि उसने ओपनर ब्रेथवेट का विकेट गंवा दिया. इसी स्कोर पर उसने दूसरे ओपनर समर ब्रूक्स का विकेट भी गंवा दिया. शाई होप भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 27 के कुल स्कोर पर वह भी पवेलियन लौट गए. इसके बाद जर्मेन ब्लैकवुड और रोस्टन चेज ने 73 रन की साझेदारी कर विंडीज की जीत की नींव रखी.
शेल्डन जैक्सन ने सौराष्ट्र से नाता तोड़ थामा पुडुचेरी का हाथ, SCA ने दिया जवाब…
ब्लैकवुड ने डोरिच के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 68 र न जोड़े. जब विंडीज को 11 रन जीत के लिए चाहिए थे तब ब्लैकवुड को स्टोक्स ने पवेलियन की राह दिखा दी. ब्लैकवुड ने 95 रन की शानदार पारी खेली.
सचिन तेंदुलकर लिखा, ‘एकजुट होकर दोनों टीम ने शानदार खेल दिखाया. जर्मेन ब्लैकवुड ने एक बहुत ही मुश्किल परिस्थिति में शानदार पारी खेली. एक शानदार जीत, जिसने सीरीज की अच्छी पटकथा लिख दी है.’
Good all-round performances by players from both teams.
Jermaine Blackwood played a crucial knock in a tense situation to see @windiescricket through. An important win which has set up the series perfectly. #ENGvWI pic.twitter.com/PLbJlqIe8c
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 12, 2020
सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा.भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘क्रिकेट की वापसी का यह मैच देखने में अच्छा लगा. विंडीज टीम को जीतने पर बधाई.’
Test Cricket matters, winning overseas matters, @windiescricket doing well in Test cricket matters. Great to see Test Match cricket back and great to see West Indies win. A phenomenal effort from the whole WI team. Congratulations #ENGvWI pic.twitter.com/yKUILMdOEr
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 12, 2020
इसके अलावा दिग्गज ब्रायन लारा और विव रिचर्डस ने भी अपनी टीम को बधाई दी है.
Great Test match victory!
Well done to @Jaseholder98 and the boys.
To the coaching and management staff great job getting the guys ready. #ENGvWI
— Brian Lara (@BrianLara) July 12, 2020
First game after the break belongs to us!
Some gritty performance from the lads. This team deserves the win in this game. Congratulations boys
You make us proud… #ENGvWI pic.twitter.com/wYAVRGOwh6
TRENDING NOW
— Sir Vivian Richards (@ivivianrichards) July 12, 2020
इस जीत से विंडीज का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी खाता खुल गया है. विंडीज टीम 40 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका को पछाड़कर सातवें स्थान पर पहुंच गई है.
