- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Covid-19 relief efforts: Bangladesh batsman Mushfiqur Rahim puts up bat for auction
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आगे आए मुश्फिकुर रहीम; नीलामी के लिए दिया बैट
बांग्लादेशी क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ने उस बैट को नीलामी के लिए दिया जिससे उन्होंने पहला टेस्ट दोहरा शतक जड़ था।
Published On Apr 20, 2020, 12:37 PM IST
Last UpdatedApr 20, 2020, 12:37 PM IST
बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (AFP)
बांग्लादेश के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए अपना बैट नीलामी में देने का ऐलान किया है। रहीम अपने उस बैट को नीलामी के लिए दे रहे हैं जिससे उन्होंने साल 2013 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक लगाया था।
बता दें कि इससे पहले इंग्लिश बल्लेबाज जॉस बटलर ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों की मदद करने के लिए विश्व कप 2019 में पहनी अपनी जर्सी नीलाम की थी। बटलर की ये जर्सी 65,100 पाउंड में नीलाम हुई।
बंगाली अखबार प्रथम एलो से बातचीत में रहीम ने कहा, “जिससे मैंने दोहरा शतक लगाया था मैं अपना वो बैट नीलामी के लिए दे रहा हूं। इसे ऑनलाइन नीलामी के लिए रखा जाएगा, इसलिए देखते हैं कि क्या होता है।”
बांग्लादेशी खिलाड़ी ने आगे कहा, “मैं सभी से अपनी क्षमता के हिसाब से बल्ले की कीमत बढ़ाने का आग्रह करता हूं क्योंकि इससे मिलने वाला पैसा पूरी तरह से गरीब लोगों की मदद के लिए खर्च किया जाएगा। ”
दरअसल मुशफिकुर की ये घोषणा सीनियर ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के उस बयान के प्रभावित जिसमें उन्होंने अपने सभी साथी खिलाड़ियों से इस मुश्किल समय में जरूरतमंदों की मदद के लिए अपने बैट, जर्सी या दूसरे उपकरण नीलाम करने का निवेदन किया था।