- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Covid 19 shahid afridi buys mushfiqur rahims historic bat in charity auction 4030648
नेक काम को आगे आए शाहिद आफरीदी, 20 हजार डॉलर में खरीदा बांग्लादेशी खिलाड़ी का बल्ला
बांग्लादेश के विकेटकीपर मुश्फिुर रहीम ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के वीडियो संदेश को अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया
Published On May 16, 2020, 01:43 PM IST
Last UpdatedMay 16, 2020, 01:43 PM IST
वर्तमान में कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते पूरी दुनिया चिंतित है. कोरोनावायरस के कारण खेल की लगभग सभी गतिविधियां ठप्प हैं. मुश्किल की इस घड़ी में क्रिकेटर्स भी जरूरतमंदों की सहायता को आगे आ रहे हैं. कोई अपना बल्ला तो कोई अपनी यादगार जर्सी नीलाम कर उससे मिले फंड को कोराना से छिड़ी जंग में मदद को दे रहा है.
20 हजार डॉलर में खरीदा
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी ने नीलामी के लिए रखे बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम के बल्ले को 20,000 डॉलर में खरीदा है.
पिछले महीने मुश्फिकुर ने घोषणा की थी कि कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए राहत कार्यों में मदद के लिए वह अपने बल्ले को नीलाम करेंगे. उन्होंने इस बल्ले से 2013 में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था. आफरीदी ने अपने संस्थान के लिए इस यादगार बल्ले को 20,000 डॉलर में खरीदा.
Cricket is to bind. In the divisive world of today, we must look forward to better tomorrow; its always upto us to take 1st step. @SAFoundationN believes human suffering & empathy is beyond borders.Hope this small token will help building bigger bridges.#DonateKaroNa #HopeNotOut pic.twitter.com/cGN6W5ItTG
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) May 15, 2020
‘मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक मुश्फिकुर ने कहा, ‘शाहिद आफरीदी ने अपने संस्थान के लिए इस बल्ले को खरीदा है. मैं खुद को गौरवान्वित और सम्मानित महसूस करता हूं कि उनके जैसा कोई व्यक्ति हमारे अच्छे काम से जुड़ रहा है.’ मुश्फिकुर ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के वीडियो संदेश को अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया.
आफरीदी ने वीडियो में कहा, ‘आप जो काम कर रहे हैं वह बहुत अच्छा है. केवल असली नायक ही ऐसा करते हैं. हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां हमें एक-दूसरे के प्यार और समर्थन की जरूरत है.’
Thanks for your support brother pic.twitter.com/QeLiJBx0nY
— Mushfiqur Rahim (@mushfiqur15) May 15, 2020
गौरतलब है कि कोरोनवायरस के कारण अब तक दुनिया भर में पौने तीन लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि इससे संक्रमितों की संख्या 35 लाख के करीब पहुंच गई है.