- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Covid 19 shikhar dhawan urges people to donate to prime ministers relief fund 3981893
COVID-19: शिखर धवन ने देशवासियों से की मदद की अपील, बोले-प्रधानमंत्री राहत कोष में करें डोनेट
भारत में कोरोनावायरस के कहर के कारण इस समय लॉकडाउन है
Published On Mar 26, 2020, 04:17 PM IST
Last UpdatedMar 26, 2020, 04:17 PM IST
कोविड-19 महामारी (COVID-19) ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है. भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) से अब तक 600 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 13 लोगों की जानें जा चुकी हैं. दुनिया भर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 15 हजार से अधिक हो गई है जबकि संक्रमित मरीज भी 4 लाख को पार कर गए हैं. इस महामारी के चलते दुनिया भर में इस समय खेल की लगभग सभी प्रतियोगिताएं या तो स्थगित कर दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह कोरोनावायरस के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में मदद करें और कोरोनावायरस से लड़ाई में मदद करें.
पहलवान विनेश फोगाट ने क्यों कहा- हमें निराशा में आशा की किरण तलाशनी होगी, जानिए वजह
धवन ने सोशल मीडिया टिवटर पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि आप लोग घर पर हैं और सरकार के आदेश का पालन कर रहे हैं. मुझे आप लोगों से यही अपील करनी थी कि आगे बढ़ें और सरकार के कोष में दान दें. प्रधानमंत्री राहत कोष है, हर राज्य सरकार के अपने कोष हैं. मुझे ऐसा लगता है कि हमें इस वक्त एक साथ मिलकर काम करना चाहिए और जिससे जितना बने योगदान देना चाहिए ताकि इंसानियत के तौर पर हम अपने देश को इससे बचा सकें.’
Hi everyone remember to stay indoors & take care of your family and yourself. I have done my bit and contributed to Prime Minister @narendramodi Ji’s National Relief Fund – https://t.co/39srdIyFGB
Encouraging all of you to help, so that together we can make a difference pic.twitter.com/9XZ0dEEAii
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) March 26, 2020
घर लौटने की टिकट के बंदोबस्त के लिए लोगों से पैसे मांग रहा है कीवी क्रिकेटर
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने 50 लाख रुपये का चावल दान दिया है जबकि रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट शटलर पीवी सिंधू (PV Sindhu) भी 10 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है. सिंधू ने पांच-पांच लाख रुपये आंध्र प्रदेश और तेलंगना सरकार के राहत कोष में देने का फैसला किया है.