- Home
- News
- Covid 19 upca to give 50 lakh rupees in prime minister relief fund kerala cricket association to give 50 lakh rupees to bcci 3985194
कोविड-19: यूपीसीए और केरल क्रिकेट संघ ने 50-50 लाख रुपए का दान देने का ऐलान किया
बीसीसीआई ने कोरोना वायरस से लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रुपये की मदद देने का फैसला किया है।
Published On Mar 30, 2020, 10:13 AM IST
Last UpdatedMar 30, 2020, 10:13 AM IST
कोरोना वायरस (coronavirus) के खिलाफ लड़ाई में बीसीसीआई के बाद अब उत्तर प्रदेश और केरल क्रिकेट संघ ने आगे आने का फैसला किया है। यूपीसीए (UPCA) और केसीए (KCA) ने 50-50 लाख रुपए दान करने का ऐलान किया है। इससे पहले बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (SCA) भी मदद के लिए आगे जा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष में 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। यूपीसीए के सचिव युदधवीर सिंह ने “भाषा” को बताया कि संघ ने कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष में 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है ।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सरकार को और इससे प्रभावित नागरिकों को यथासम्भव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
केसीए ने बीसीसीआई को 50 लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया है। केसीए बीसीसीआई की उस 51 करोड़ की मदद में अपना योगदान देगी जो बोर्ड ने कोरोवनायारस की लड़ाई में प्रधानमंभत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है।
बीसीसीआई के संयुक्त सचिव और केसीए के अध्यक्ष जयेश जॉर्ज ने कहा, “देश जब मुश्किल समय से गुजर रहा है, ऐसे समय मे अलग-अलग खेल संगठनों की जिम्मेदारी है कि वो अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”