- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Covid-19 Update, Sports News:13 Australian players donated to help India to fight against coronavirus
Pat Cummins के बाद 12 और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स भारत की मदद के लिए आए आगे, ये हैं उनके नाम
भारत में कोरोना वायरस से जुड़े रोजाना करीब चार लाख मामले सामने आ रहे हैं।
Published On May 13, 2021, 11:09 AM IST
Last UpdatedMay 13, 2021, 11:09 AM IST
Pat Cummins @ Twitter
ऑस्ट्रेलिया के पुरुष और महिला क्रिकेटर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद के लिए सामने आए हैं और इन्होंने अपने देश के लोगों से यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया में डोनेट करने की अपील की है। यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा ट्विटर पर एक मिनट के वीडियो पोस्ट में एलन बॉर्डर सहित कई शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कहा कि भारत में स्थिति दिल को दुखाने वाली है और इस कठिन समय में हम सभी को एक होना होगा।
Shakib Al Hasan देंगे PCB को झटका, नहीं खेलेंगे PSL!
बॉर्डर के अलावा पैट कमिंस, ब्रेट ली, एलेक्स ब्लैकवेल, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, माइक हसी, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलिसे पेरी, एलिसा हेली, मेग लेनिंग और रेचल हेन्स शामिल हैं। इन 13 क्रिकेटरों ने कहा, “भारत में हर सेकेंड कोरोना के चार नए मामले सामने आ रहे हैं। वहां पर्याप्त ऑक्सीजन मौजूद नहीं हैं। इस महामारी का यह सबसे कठिन समय है।”
उन्होंने कहा, “ऐसे कठिन समय में हमें साथ रहना है। हम यूनिसेफ के द्वारा अपना समर्थन दे रहे हैं। उनकी टीम अभी ग्राउंड पर है और जरूरतमंदों तक आपातकालीन सामान पहुंचा रही है।”
WTC 2021 Final में अश्विन-जडेजा दोनों को खिलाना जरूरी, पूर्व भारतीय स्पिनर ने बताई वजह
क्रिकेटरों ने कहा, “कोई भी सबकुछ नहीं कर सकता है लेकिन सभी लोग थोड़ा बहुत कर सकते हैं। हमारे साथ इस लिंक को क्लिक करके जुड़ें क्योंकि फिलहाल भारत को हमारी जरूरत है। यूनिसेफ डॉट ओआरजी डॉट एयू पर जाकर डोनेट करें।”