ब्रॉवो ने 36 गेंद पर खेली 94 रन की पारी, नाइट राइडर्स को दिलाई जीत

डैरेन ब्रावो 94(36) ने 10 छक्‍के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 17, 2018, 02:04 PM IST

Published On Aug 17, 2018, 02:04 PM IST

Last UpdatedAug 17, 2018, 02:04 PM IST

Darren Bravo Getty Image

Darren Bravo © Getty Image

वेस्‍टइंडीज में इन दिनों केरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2018) का बुखार छाया हुआ है। गुरुवार को सेंट लूसिया स्टार्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में दोनों तरफ से मिलाकर कुल 34 छक्‍के लगे। किरोन पोलार्ड की कप्‍तानी वाली सेंट जूसिया स्‍टार्स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 218 रन बनाए। जवाब में ड्वेन ब्रावो की ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने एक गेंद बाकी रहते ही पांच विकेट से ये मैच जीत लिया। डैरेन ब्रावो 94(36) ने 10 छक्‍के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

फॉर्म में लौटे डेविड वार्नर

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍टार्स ने महज 55 गेंदों पर 72 रनों की आतिशी पारी खेली। रहकीम कॉर्नवाल ने 29 गेंद पर 53 रन बनाए तो किरोन पोलार्ड ने भी 23 गेंद पर 65 रनों की पारी खेली। महज 18 गेंद पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर पोलार्ड ने सीपीएल 2018 का सबसे तेज अर्धशतक बनाया। पोलार्ड ने सात, कॉर्नवाल ने पांच तो वार्नर ने तीन छक्‍के लगाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कमजोर शुरुआत के बाद बनाया पहाड़ जैसा लक्ष्‍य

लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। महज 20 रन के स्‍कोर पर उसने अपने दोनों सलामी बल्‍लेबाजों के विकेट खो दिए। जिसके बाद ब्रेंडन मैक्‍कलम 42(68) और डैरेन ब्रावो 94(36) ने विस्‍फोटक पारी खेल अपनी टीम को जिताया। अपनी पारी में ब्रॉवो ने 10 छक्‍के लगाए तो मैक्‍कलम ने भी छह छक्‍के लगाकर स्‍टार्स को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

दिग्‍गज गेंदबाजों की गेंदों पर पड़े छक्‍के

ड्वेन ब्रॉवो की गेंद पर पांच छक्‍के पड़े तो विरोधी टीम स्कीम कॉर्नवाल ने छह छक्‍के खाए। उनकी टीम के कप्‍तान किरोन पोलार्ड की गेंद पर भी पांच छक्‍के पड़े।

Editor's Pick