CPL 2018 : ओपनर ल्‍यूक रोंची के तूफान में उड़ा बारबाडोस ट्राइडेंट्स

गुयाना अमेजन की 7 मैचों में ये पांचवीं जीत है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 01, 2018, 04:52 PM IST

Published On Sep 01, 2018, 04:52 PM IST

Last UpdatedSep 01, 2018, 04:52 PM IST

Luke Ronchi @Getty images

ओपनर ल्‍यूक रोंची की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की बदौलत गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 8 विकेट से हराकर कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल)-2018 की प्‍वाइंटस टेबल में टॉप पर अपनी जगह बना ली है।

बारबाडोस की ओर से रखे गए 166 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी गुयाना अमेजन वॉरियर्स टीम ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 168 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुयाना टीम की 7 मैचों में ये 5वीं जीत है। 10 अंक के साथ गुयाना टीम 6 टीमों की प्‍वाइंटस टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बारबाडोस ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 165 रन बनाए थे। उसकी ओर से स्‍टीवन स्मिथ ने 33 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली जबकि निकोलस पूरन ने 27 गेंदों पर 46 रन बनाए। शाई होप ने 34 रन बनाए।

गुयाना की ओर से सोहेल तनवीर और इमरान ताहिर ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी गुयाना टीम की ओर से रोंची ने 40 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्‍कों की मदद से नाबाद 67 रन बनाए जबकि वाल्‍टन ने 43 रन का योगदान दिया। हेतमेयर 30 रन बनाकर आउट हुए जबकि डेलपोर्ट ने 14 रन पर नाबाद लौटे।

 

Editor's Pick