- क्रिकेट न्यूज़
- News
- CPL 2019: Andre Russell cleared of serious injury after CT scan
CPL: हेलमेट पर गेंद लगने के बाद चोटिल हुए आंद्रे रसेल, स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर गए
कैरेबियन प्रीमियर लीग में सैंट लूसिया जॉक्स ने जमैका तलवाह्स को 5 विकेट से हराया।
Published On Sep 13, 2019, 10:02 AM IST
Last UpdatedSep 13, 2019, 10:02 AM IST
आंद्रे रसेल (Twitter)
कैरेबियन प्रीमियर लीग में सैंट लूसिया जॉक्स और जमैका तलवाह्स के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टैचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। हालांकि सीटी स्कैन में साफ हो गया कि रसेल को किसी तरह की गंभीर इंजरी नहीं हुई है।
जमैका टीम की पारी के 14वें ओवर के दौरान तेज गेंदबाज हार्डस विल्जोएन की शॉर्ट लेंथ गेंद रसेल के हेलमेट पर जा लगी। जिसके बाद रसेल जमीन गिर पड़े। गेंदबाजी समेत सैंट लूसिया के सभी फील्डर्स चोटिल बल्लेबाज की मदद के लिए आए।
फौरन मैदान पर पहुंची मेडिकल टीम ने रसेल की जांच की और जिसके बाद रसेल को रिटायर हर्ट करने का फैसला किया गया। शून्य पर रिटायर हर्ट होकर रसेल खुद चलकर मैदान से बाहर जाने लगे लेकिन मेडिकल स्टाफ ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। चोटिल बल्लेबाज को स्ट्रैचर के जरिए मैदान से बाहर और फिर अस्पताल ले जाया गया। जहां स्कैन के बाद साफ हुआ की रसेल को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मैच खत्म होने के बाद सैंट लूसिया के कप्तान डैरेन सैमी ने बताया कि ‘रसेल अब ठीक है’।
रखीम कॉर्नवाल की अर्धशतकीय पारी के दम पर सैंट लूसिया ने जमैका को मात दी
गौरतलब है कि रसेल के हेलमेट में गर्दन की सुरक्षा करने वाले स्टेम गार्ड नहीं था। इंग्लैंड में खेली जा रही एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी हेलमेट पर नेक गार्ड ना लगा होने की वजह से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बाउंसर पर घायल हो गए थे। हालांकि कुछ समय के बाद स्मिथ बल्लेबाजी करने वापस लौट आए थे लेकिन जांच के बाद उन्हें लॉर्ड्स के साथ साथ तीसरे टेस्ट मैच से भी बाहर होना पड़ा था।