CPL 2019: लेंडल सिमन्स का अर्धशतक बेकार, बारबाडोस से हारी नाइट राइडर्स

बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 03, 2019, 09:41 AM IST

Published On Oct 03, 2019, 09:41 AM IST

Last UpdatedOct 03, 2019, 09:41 AM IST

HARRY GURNEY BCCI

हैरी गर्नी (BCCI)

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर कैरेबियन प्रीमियर लीग के 28वें लीग मैच में बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच रहे बारबाडोस के गेंदबाज हैरी गर्नी ने 4 ओवर में मात्र 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नाइट राइडर्स टीम को बारबाडोस के गेंदबाजों ने पहली ही ओवर से दबाव में बनाए रखा। पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज जेम्स नीशम (1) को आउट कर शाकिब अल हसन ने नाइट राइडर्स को पहला झटका दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लेंडल सिमन्स ने दूसरे विकेट के लिए कॉलिन मुनरो के साथ मिलकर एक अर्धशतकीय साझेदारी बनाई। नौवें ओवर में हेडन वॉल्श ने मुनरो (23) को कैच आउट करा इस साझेदारी को तोड़ा, जिसके बाद विकेट की झड़ी लग गई। सिमन्स एक छोर पर खड़े रहे लेकिन दूसरी ओर से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

फखर जमान-आबिद अली की शतकीय साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने तीसरा वनडे जीता

सिमन्स ने 45 गेंदो पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 60 रन जोड़े, जिसकी बदौलत नाइट राइडर्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन बना सकी। बारबाडोस की ओर से गर्नी, शाकिब और वॉल्श ने 2-2 विकेट लिए।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस टीम ने जॉनसन चॉल्स की अर्धशतकीय पारी की मदद से 135 रन के आसान लक्ष्य को दो गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज चॉल्स ने 47 गेंदो पर 55 रन की पारी खेली। साथ ही एलेक्स हेल्स ने भी 33 रन बनाए। बारबाडोस टीम ने 19.4 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर 135 रनों का लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से मैच जीता।

Editor's Pick