- क्रिकेट न्यूज़
- News
- CPL 2019: Barbados Tridents crushed St Lucia Zouks; Win by 71 runs
CPL 2019: बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने सेंट लूसिया ज़ॉक्स को दी मात
कप्तान जेसन होल्डर की शानदार गेंदबाजी और जस्टिन ग्रीव्स के अर्धशतक की मदद से बारबाडोस ने सैंट लूसिया को 71 रन से हराया।
Published On Sep 21, 2019, 11:55 AM IST
Last UpdatedSep 21, 2019, 11:55 AM IST
जेसन होल्डर (Twitter)
कप्तान जेसन होल्डर की शानदार गेंदबाजी की मदद से बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने सैंट लूसिया जॉक्स को 71 रन से हराकर कैरेबियन प्रीमियर लीग में दूसरी जीत दर्ज की।
डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में सैंट लूसिया के कप्तान डैरेन सैमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स और जस्टिन ग्रीव्स ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी बनाई।
चार्ल्स ने 19 गेंदो पर 28 रन की पारी खेली, ग्रीव्स ने 45 गेंदो पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। साथ ही जॉनथन कार्टर ने 30 रनों की अहम पारी खेली, जिसकी मदद से बारबाडोस टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 172 रन बनाए।
टेस्ट कॉन्ट्रेक्ट खोने पर निराश नहीं हैं मोइन अली
सैंट लूसिया की ओर से कैसरिक विलियम्स ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। जबकि ओबेद मैककॉय ने दो और रखीम कॉर्नवॉल ने एक सफलता हासिल की।
173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैंट लूसिया टीम 14.5 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई। टीम की और से सर्वाधिक 31 रन हार्डस विलोजेन ने बनाए, वहीं कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 28 रनों की पारी खेली। बारबाडोस के कप्तान होल्डर और जाशुआ बिशप ने 2-2 विकेट लिए।