- क्रिकेट न्यूज़
- News
- CPL 2019: Brandon King’s another stellar performance lead Guyana Amazon Warriors to win over St Lucia Zouks
CPL 2019: सैंट लूसिया पर अमेजन वॉरियर्स की जीत में चमके ब्रैंडन किंग
गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने सैंट लूसिया जॉक्स को 8 विकेट से हराया।
Published On Sep 26, 2019, 09:33 AM IST
Last UpdatedSep 26, 2019, 09:33 AM IST
ब्रैंडन किंग (CPL)
सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग की एक और शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने सैंट लूसिया जॉक्स को 8 विकेट से हराकर लगातार सातवीं जीत दर्ज की।
सैंट लूसिया के दिए 162 रन से लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग ने जोड़ीदार चंद्रपॉल हेमराज के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी बनाई। किंगस ने 59 गेंदो पर दो चौकों और 6 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान शोएब मलिक ने भी नाबाद 30 रन की पारी खेली। जिसके दम पर अमेजन वॉरियर्स ने 8 विकेट से मैच जीता।
इससे पहले सैंट लूसिया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 37 गेंदो पर 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।
पूर्व पाक कोच मिकी आर्थर के गंभीर आरोप
वॉरियर्स की ओर से बेन लॉफलिन ने 3 ओवर में मात्र 12 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं सीनियर स्पिनर इमरान ताहिर ने 4 ओर में 23 रन देकर दो विकेट निकाले। जिसकी बदौलत सैंट लूसिया टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर मात्र 161 रन ही बना सकी। सैंट लूसिया के दिए लक्ष्य को वॉरियर्स ने 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।