CPL 2019: सैंट लूसिया जॉक्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंची बारबाडोस ट्राइडेंट्स

हेडन वाल्श और हैरी गर्नी की गेंदबाजी के दम पर बारबाडोस ने सैंट लूसिया टीम को 24 रन से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 30, 2019, 08:52 AM IST

Published On Sep 30, 2019, 08:52 AM IST

Last UpdatedSep 30, 2019, 08:52 AM IST

बारबाडोस ट्राईडेंट्स के कप्तान जेसन होल्डर (CPL)

बारबाडोस ट्राईडेंट्स के कप्तान जेसन होल्डर (CPL)

कैरेबियन प्रीमियर लीग के 26वें मैच में सैंट लूसिया जॉक्स को हराकर बारबाडोस ट्राइडेंट्स प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई है। इसके साथ ही सीपीएल टूर्नामेंट में सैंट लूसिया टीम का सफर खत्म हो गया है।

केनिंग्सटन ओवल में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस टीम ने जॉनसन चार्ल्स की 47 रन की पारी की मदद से 6 विकेट खोकर 141 रन का स्कोर खड़ा किया। चार्ल्स के अलावा शाकिब अल हसन ने 22 और जस्टिन ग्रीव्स ने 26 रनों की पारी खेली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैंट लूसिया की ओर से कृष्मर संतोकी और हार्डस विलोजेन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि फवाद अहमद को एक ही सफलता मिली।

बांग्लादेश की टीम खराब दौर से उबरकर जल्द करेगी शानदार प्रदर्शन: शाकिब

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैंट लूसिया टीम हेडन वाल्श और हैरी गर्नी की शानदार गेंदबाजी के सामने 18.4 ओवर में 117 रन पर ही सिमट गई। और ट्राइडेंट्स ने 24 रन से अंतर से मैच जीत लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच रहे वाल्श ने 3.4 ओवर में 26 रन देकर चार विकेट हासिल किए। वहीं गर्नी ने 4 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट निकाले।

Editor's Pick