सीपीएल खिलाड़ी ड्राफ्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने इरफान पठान

यह देखना दिलचस्‍प होगा कि बीसीसीआई से उन्हें अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिल पाता है या नहीं।

Edited By : Press Trust of India |May 16, 2019, 10:58 PM IST

Published On May 16, 2019, 10:58 PM IST

Last UpdatedMay 16, 2019, 10:58 PM IST

Irfan Pathan @ians

अनुभवी ऑलराउंडर इरफान पठान गुरुवार को कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय बन गए। इससे वह विदेशी टी-20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय पुरूष खिलाड़ी बन सकते हैं।

पढ़ें: जाफर को बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बनाया बल्‍लेबाजी सलाहका

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह देखना अभी बाकी है कि बीसीसीआई से उन्हें अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिल पाता है या नहीं। बीसीसीआई का भारतीय क्रिकेटरों की बीबीएल, सीपीएल और बीपीएल जैसे लीग में भागीदारी को लेकर कड़ा रवैया रहा है।

पढ़ें: लचर प्रदर्शन के बाद भी पेसर आमिर पाक के विश्‍व कप टीम में शामिल

सीपीएल 2019 के खिलाड़ियों का ड्राफ्ट गुरुवार को घोषित किया गया जिसमें इरफान एकमात्र भारतीय शामिल हैं। इरफान ने भारत की तरफ से 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। सीपीएल ड्राफ्ट में 26 ओवरसीज देश सहित रिकॉर्ड 536 खिलाड़ी शामिल हैं।

Editor's Pick