- क्रिकेट न्यूज़
- News
- CPL 2019: Jamaica Tallawahs beat Barbados Tridents by 5 runs to register 2nd win
CPL 2019: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर जमैका तलवाह्स ने दर्ज की दूसरी जीत
जमैका तलवाह्स ने रोमांचक मैच में बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 5 रन के अंतर से हराया।
Published On Sep 24, 2019, 10:50 AM IST
Last UpdatedSep 24, 2019, 10:50 AM IST
ड्वेन स्मिथ (AFP)
इमरान खान, शमर स्प्रिंगर की शानदार गेंदबाजी और ड्वेन स्मिथ के करामाती आखिरी ओवर के दम पर जमैका तलवाह्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 5 रन से हरा कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 में दूसरी जीत दर्ज की।
बारबाडोस में खेले गए मैच में ट्राइडेंट्स के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जमैका टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर सलामी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के कंधों पर थी। फिलिप्स ने 35 गेंदो पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। जिसके दम पर जमैका ने 20 ओवर में ऑलआउट होने से पहले 127 रन का स्कोर खड़ा किया।
टी20 फॉर्मेट में मे बेहद आसान 128 रन के लक्ष्य को बचाने के लिए लगातार विकेट निकालना जरूरी था और जमैका के गेंदबाजों ने ऐसा ही किया।
फाइनल में खेलने पर बोले चोटिल राशिद खान- खुद से पहले देश के बारे में सोचते हैं अफगानी
गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करते हुए इमरान और शमर ने तीन-तीन विकेट झटके। सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स (31) के अलावा बारबाडोस के किसी शीर्ष क्रम बल्लेबाज ने लड़ाई का जज्बा नहीं दिखाया।
आखिरी गेंद तक रोमांचक रहा खेल
हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाज रेमन रीफर मैच को आखिरी ओवर तक ले गए। 19वें ओवर में शमर के खिलाफ 15 रन हासिल करने के बाद बारबाडोस फैंस की उम्मीदें बढ़ गई। जमैका की ओर से आखिरी ओवर स्मिथ को दिया गया। ओवर के ठीक पहले क्रिस गेल ने गेंदबाज से बातचीत की।
माधव के साथ शाम को क्रिकेट की चर्चा को मिस करूंगा : गावस्कर
ओवर की पहली गेंद पर एक रन के बाद दूसरी गेंद पर रीफर ने शानदार छक्का लगाया और जीत का अंतर 8 रन का कर दिया। हालांकि एक बड़े शॉट के बाद स्मिथ परेशान नहीं हुए और चौथी गेंद पर कवर्स की तरफ एक और बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में रीफर शमर के हाथों कैच आउट हुए। आखिरी गेंद पर बारबाडोस को जीत के लिए छह रन की जरूर थी लेकिन संदीप लामिछाने शॉट से चूके और जमैका ने 5 रन से मैच जीत लिया।