CPL 2019: जेवियर मार्शल की जगह केन्नार लुइस जमैका तलावास टीम में

मार्शल इंटरनेशनल प्रतिबद्धताओं के कारण 14 सितंबर तक इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 21, 2019, 02:31 PM IST

Published On Aug 21, 2019, 02:31 PM IST

Last UpdatedAug 21, 2019, 02:31 PM IST

Kennar Lewis @CPL

जमैका के केन्नार लुइस ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2019 के आगामी एडिशन के लिए जमैका तलावाहास टीम के साथ करार किया है। लुइस वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज जेवियर मार्शल की जगह लेंगे जो अब यूएसए टीम की ओर से खेलते हैं।

पढ़ें: जेवियर मार्शल की जगह केन्नार लुइस जमैका तलावाहस टीम में

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मार्शल इंटरनेशनल प्रतिबद्धताओं के कारण 14 सितंबर तक इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। लुइस ने इससे पहले 2018 में सीपीएल में 9 मैच खेले थे। उन्हें सैंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ 24 गेंदों पर 49 रन की मैच जीताउ पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

पढ़ें: कोच बेलिस बोले- टॉप ऑर्डर में ही बल्लेबाजी को उतरेंगे जेसन रॉय

उस मैच में लुइस की धमाकेदार पारी देख सीपीएल के उनके साथी आंद्रे रसेल ने टिप्पणी की थी, ‘ हम सभी जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं। मुझे उनपर भरोसा है और टीम को भी। घरेलू दर्शकों के सामने उनकी शानदार पारी देख हम खुश हैं।’

लुइस की टीम में रसेल और क्रिस गेल भी शामिल हैं। जमैका तलावाहास अपने अभियान की शुरुआत 6 सितंबर को त्रिनिबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ त्रिनिडाड के क्वींस पार्क ओवल में करेगा।

Editor's Pick