• Home
  • News
  • CPL 2019: Kesrick Williams, Rahkeem Cornwall shines as St Lucia Zouks beat Jamaica Tallawahs 2nd time

CPL 2019: सैंट लूसिया के खिलाफ दूसरी बार हारी जमैका तलवाह्स, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

सैंट लूसिया जॉक्स ने क्रिस गेल की जमैका तलवाह्स को 4 विकेट से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 28, 2019, 10:05 AM IST

Published On Sep 28, 2019, 10:05 AM IST

Last UpdatedSep 28, 2019, 10:05 AM IST

केसरिक विलियम्स, Kesrick Williams

केसरिक विलियम्स © Getty Images

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 में सैंट लूसिया जॉक्स के खिलाफ अपना सातवां लीग मैच हारकर क्रिस गेल की जमैका तलवाह्स प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गई हैं। केसरिक विलियम्स और रखीम कॉर्नवाल के शानदार प्रदर्शन के दम पर सैंट लूसिया ने जमैका टीम को 4 विकेट से मात दी।

डैरन सैमी नेशन क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाए। कप्तान गेल ने शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी बनाई। लेकिन फिलिप्स इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और पांचवें ओवर में 23 रन बनाकर हार्डस विलोजेन की गेंद पर कैच आउट हुए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फिलिप्स के आउट होने के बाद कप्तान गेल (29) भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और दसवें ओवर में डैरन सैमी के खिलाफ आउट हुए। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद विलियम्स ने गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करते हुए जमैका टीम के बल्लेबाजी क्रम को समेटा। विलियम्स ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके।

न्यूलैंड्स में नहीं होगा दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड के बीच नए साल पर होने वाला टेस्ट !

तीसरे विकेट पर बल्लेबाजी करने आए ड्वेन स्मिथ ने 38 गेंदो पर 58 रन की शानदार पारी खेलकर जमैका टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

166 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैंट लूसिया टीम को कॉर्नवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। रखीम ने आंद्रे फ्लेचर (17), कॉलिन इंग्राम (17) और फिर विलोजेन (32) के साथ अहम साझेदारियां बनाईं।

अफगानिस्‍तान ने इस द. अफ्रीकी दिग्‍गज को बनाया अपना कोच

रखीम ने 25 गेंदो पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 51 रन की मैचविनिंग पारी खेली। जिसके दम पर सैंट लुसिया में पांच गेंद बाकी रहते 169 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीता।

Editor's Pick