क्रिस ग्रीन के 4-विकेट हॉल-ब्रैंडन किंग के अर्धशतक के दम पर वॉरियर्स ने ट्राइडेंट्स को हराया

कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारिश से प्रभावित मैच में गुआना अमेजन वॉरियर्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 12 रन से हराया।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 23, 2019, 10:03 AM IST

Published On Sep 23, 2019, 10:03 AM IST

Last UpdatedSep 23, 2019, 10:03 AM IST

क्रिस ग्रीन, शिमरोन हेटमायर (CPL)

क्रिस ग्रीन, शिमरोन हेटमायर (CPL)

बारिश से प्रभावित कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 के 19वें मैच में क्रिस ग्रीन की शानदार गेंदबाजी और ब्रैंडन किंग के अर्धशतक की मदद से गुआना अमेजन वॉरियर्स ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स को डीएलएस की मदद से 12 रन से हराया।

वॉरियर्स के कप्तान मलिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। क्रिस ग्रीन और इमरान ताहिर ने मिलकर बारबाडोस टीम को 19.2 ओवर में ही 138 रन पर ऑलआउट कर दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ग्रीन ने 3.2 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट हासिल किए। वहीं ताहिर ने 4 ओवर में 22 रन पर दो विकेट लिए। कप्तान मलिक समेत कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड और ओडेन स्मिथ ने एक-एक विकेट लिए।

खिलाड़ियों का पिछले मैच की गलतियां सुधारना सकारात्मक: क्विंटन डी कॉक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स टीम को किंग ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में वॉरियर्स ने बिना कोई विकेट खोए 52 रन जोड़े। बारबाडोस को पहली सफलता आठवें ओवर में स्पिनर संदीप लामिछाने ने चंद्रपॉल हेमराज का कैच पकड़ा। जिसके अगले ही ओवर में शिमरोन हेटमायर जेपी ड्युमिनी के हाथों कॉट एंड बोल्ड हुए।

10 ओवर के बाद वॉरियर्स टीम ने 2 विकेट खोकर 77 रन बना लिए थे और किंग 49 के स्कोर पर नाबाद थे। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई और खेल रोकना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद जब खेल शुरू हुआ तो वॉरियर्स को 14 ओवरों में 97 रन का लक्ष्य मिला।

नंबर-4 पर बल्‍लेबाजी के लिए खड़े हुए रिषभ पंत-श्रेयस अय्यर, विराट को देनी पड़ी सफाई

इस दौरान किंग ने 33 गेंदो पर अपना अर्धशतक पूरा किया। जिसके बाद बारिश फिर शुरू हो गई और खेल दोबारा शुरू नहीं किया जा सका। आखिर में डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से वॉरियर्स को विजेता घोषित किया गया।

Editor's Pick