CPL T20: गयाना अमेजन वॉरियर्स की जीत में चमके हेटमेयर और शादाब खान

सैंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से डेवोन थॉमस ने सबसे अधिक 62 रन की पारी खेली

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 08, 2019, 10:57 AM IST

Published On Sep 08, 2019, 10:57 AM IST

Last UpdatedSep 08, 2019, 10:57 AM IST

Shimron Hetmyer (file image)

शिमरोन हेटमेयर (नाबाद 70) की धुआंधार पारी की बदौलत गयाना अमेजन वॉरियर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के तहत खेले गए मुकाबले में सैंट किट्स नेविस एंड पैट्रियट्स को 8 विकेट से हरा दिया।

पढ़ें: सीएबी 28 सितंबर को बुलाएगा एजीएम, गांगुली होंगे मजबूत उम्मीदवार

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैंट किट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 153 रन बनाए थे। उसकी ओर से डेवोन थॉमस ने 49 गेंदों पर सबसे अधिक 62 रन की पारी खेली थी। फेबियन एलेन ने 33 रन का योगदान दिया।

गयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से पाकिस्तानी स्पिनर शादाब खान और तेज गेंदबाज बेन लॉघलिन ने 2-2 विकेट झटके जबकि एक विकेट क्रिस ग्रीन के खाते में गया।

सैंट किट्स की ओर से रखे गए 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गयाना की टीम ने 7 गेंद बाकी रहते 2 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

पढ़ें: BCCI ने आरसीए पर ललित मोदी के समय से लगा बैन हटाया

हेटमेयर ने 47 गेंदों पर 7 चौके और छक्के लगाए जबकि चंद्रपॉल हेमराज ने 24 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। ओपनर ब्रेंडन किंग ने 22 गेंदों पर 27 रन बनाए वहीं कप्तान शोएब मलिक 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। शोएब ने अपनी इस पारी में 3 चौके लगाए।

Editor's Pick