• Home
  • News
  • Cpl 2020 dwayne bravos all round performance powers tkr to win aganist st lucia zouks 4123387

CPL 2020: ड्वेन ब्रावो के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर नाइटराइडर्स ने लगाया जीत का 'चौका'

बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ उस समय त्रिनिबागो नाइटराइडर्स के सामने 9 ओवर में 72 रन का संशोधित लक्ष्य था

Edited By : India.com Staff |Aug 27, 2020, 12:48 PM IST

Published On Aug 27, 2020, 12:48 PM IST

Last UpdatedAug 27, 2020, 12:48 PM IST

स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (7/2, नाबाद 23 रन) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत ट्रिनिबागो नाइटराइडर्स (Trinbago Knight Riders) ने वर्षा प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस के तहत सेंट लूसिया जॉक्स (St Lucia Zouks) को 6 विकेट से हराकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League 2020) में जीत का ‘चौका’ लगाया. नाइटराइडर्स टीम लगातार चौथी जीत के साथ 8 अंक लेकर प्वाइंटस टेबल में टॉप पर विराजमान है.

बारिश ने डाला खलल 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नाइटराइडर्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने टॉस जीतकर डेरेन सैमी की अगुआई वाली सेंट लूसिया जॉक्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. सेंट लूसिया ने जब 17.1 ओवर में 6 विकेट पर 111 रन बना लिए थे उसके बाद बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा. उसकी ओर से मोहम्मद नबी ने 22 गेंदों पर नाबाद 30 रन की पारी खेली. नजीबुल्लाह जादरान 21 रन बनाकर आउट हुए वहीं रहकीम कॉर्नवाल ने 18 रन बनाए.

नाइटराइडर्स की ओर से अली खान, खाइरे पियरे, फवाद अहमद और प्रवीण तांबे (Pravin Tambe) ने एक एक विकेट लिया. 48 वर्षीय तांबे सीपीएल (CPL 2020) में खेलने वाले पहले भारतीय  हैं.

ब्रावो  ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में दिखाए जौहर

बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ उस समय नाइटराइडर्स के सामने 9 ओवर में 72 रन का संशोधित लक्ष्य था. नाइटराइडर्स ने 8 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. उसकी ओर से आईपीएल  (IPL) में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) ने 13 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से नाबाद 23 रन बनाए जबकि कॉलिन मुनरो 17 रन बनाकर आउट हुए. टिम सेइफर्ट 15 रन बनाकर नाबाद लौटे. सेंट लूसिया की ओर से केसरिक विलियम्स ने 2 विकेट चटकाए जबकि नबी और चेमार होल्डर के खाते में एक एक विकेट गया.

सेंट लूसिया के 5 मैचों में ये तीसरी जीत है. 6 अंकों के साथ वह प्वाइंटस टेबल में दूसरे नंबर पर है.

Editor's Pick