CPL 2020: जमैका को हराकर जेसन होल्डर की बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने जीत के साथ खत्म किया कैंपेन

बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने जमैका तलावाह्स को 7 विकेट से हराया।

Edited By : India.com Staff |Sep 06, 2020, 03:18 PM IST

Published On Sep 06, 2020, 03:18 PM IST

Last UpdatedSep 06, 2020, 03:18 PM IST

सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी जेसन होल्डर (Jason Holder) की बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने जमैका तलावाह्स को आखिरी लीग मैच में 7 विकेट से हारकर जीत के साथ अपना कैंपेन खत्म किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कप्तान होल्डर को मिला।

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2020) टूर्नामेंट के 28वें लीग मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जर्मेन ब्लैकवुड और आंद्रे रसेल की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर चार विकेट खोकर 161 रन का स्कोर बनाया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सलामी बल्लेबाज ब्लैकवुड ने 59 गेंदो पर 5 चौंको और 4 छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। वहीं रसेल ने मात्र 28 गेंदो पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 54 रन जड़े।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस टीम ने मात्र 17 रन पर दो विकेट खो दिए लेकिन वहां से जॉनथन कार्टर और कप्तान होल्डर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने 90 रनों की अहम साझेदारी बनाई।

13वें ओवर में होल्डर 42 गेंदो पर 69 रन बनाकर संदीप लामिछाने का शिकार बने। जिसके बाद ऑलराउंडर मिशेल सैंटनर ने कार्टर का साथ दिया। सैंटनर ने 21 गेंदो पर 35 रन और कार्टर ने 44 गेंदो पर 41 रन की नाबाद पारी खेलकर बारबाडोस को टूर्नामेंट की आखिरी जीत दिलाई।

Editor's Pick