add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

CPL 2022: जमैका तलावास ने तीसरी बार जीता सीपीएल का खिताब, फाइनल में बारबाडोस रॉयल्स को दी मात

बारबाडोस रॉयल्स ने जमैका तलावास के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य रखा था, जमैका ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. फेबियन एलन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं ब्रैंडन किंग को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. 

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 1, 2022 12:41 PM IST

फेबियन एलन की धारदार गेंदबाजी और ब्रैंडन किंग की विस्फोटक पारी से जमैका तलावास ने बारबाडोस रॉयल्स को हराकर कैरेबियन प्रीमियर लीग 2022 का खिताब जीत लिया है. जमैका तलावास ने तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा किया है. इससे पहले 2013 और 2016 में जमैका ने खिताब जीता था. भारतीय समयानुसार शनिवार की सुबह खेले गए फाइनल मुकाबले में जमैका तलावास ने बारबाडोस रॉयल्स को आठ विकेट से मात दी. बारबाडोस रॉयल्स ने जमैका तलावास के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य रखा था, जमैका ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. फेबियन एलन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं ब्रैंडन किंग को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया.

इससे पहले बारबाडोस रॉयल्स के कप्तान काइले मेयर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. ओपनर रहीम कॉर्नवाल (36 रन) और काइले मेयर्स (29 रन) ने 62 रन की ओपनिंग साझेदारी की. इन दोनों का विकेट गिरने के बाद आजम खान ने 40 गेंद में 51 रन (चार चौका, तीन छक्का) की तेजतर्रार पारी खेली, इसके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. बारबाडोस की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 161 रन ही बना सकी. फेबियन एलन ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए. निकोलसन गोर्डन को भी तीन सफलता मिली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोवमेन पॉवेल की कप्तानी वाली जमैका तलावास की टीम ने पहले ही ओवर में केन्नार लेविस (00 रन) का विकेट गंवा दिया, मगर इसके बाद फॉर्म में चल रहे ब्रैंडन किंग ने शामराह ब्रूक्स के साथ तेजतर्रार 86 रन की पार्टनरशिप की. ब्रूक्स 33 गेंद में 47 रन (छह चौका, दो छक्का) बनाकर आउट हुए. ब्रैंडन किंग ने 50 गेंद में नाबाद 83 रन (13 चौका, दो छक्का) और कप्तान रोवमेन पॉवेल ने नाबाद 14 रन (13 गेंद) की पारी खेलकर जमैका तलावास को 16.1 ओवर में जीत दिला दी.

टूर्नामेंट में दिए गए खिताब: 

कैच ऑफ द टूर्नामेंट

मार्क डयाल

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

रेमंड सिमंस