डुमिनी ने 15 गेंद पर ठोका अर्धशतक, बारबाडोस को मिली धमाकेदार जीत

बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए थे

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 27, 2019, 03:11 PM IST

Published On Sep 27, 2019, 03:11 PM IST

Last UpdatedSep 27, 2019, 03:11 PM IST

JP Duminy @twitter

बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज जेपी डुमिनी के तेजतर्रार अर्धशतक के बाद हेडन वाल्श की घातक गेंदबाजी की बदौलत बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने गत चैंपियन त्रिनबागो नाइटराइडर्स को 63 रन से पराजित कर दिया।

पढ़ें: घरेलू सरजमीं पर पहला टेस्ट खेलने को उत्साहित हैं हनुमा विहारी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके साथ ही बारबोडोस ने कैरेबियन प्रीमयर लीग (सीपीएल) में अपने घर में आठ मैचों से चले आ रहे हार के क्रम को भी तोड़ दिया। डुमिनी ने सीपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया जबकि वाल्श जूनियर ने चार गेंदों के भीतर तीन विकेट झटक पहली बार इस सीजन में 5 विकेट अपने नाम किए।

बारबाडोस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे। बारबाडोस की ओर से ओपनर जॉन्सन चार्ल्स और जोनाथन कार्टर ने अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट पर 110 रन जोड़े।

पढ़ें: सुरेश रैना ने भरी हुंकार, बोले- मैं नंबर चार पर बल्लेबाजी को हूं तैयार

इसके बाद डुमिनी ने 20 गेंदों पर 65 रन की तूफानी पारी खेली। डुमिनी ने 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा जो सीपीएल के इतिहास में रिकॉर्ड है।

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइटराइडर्स की टीम 17.4 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से डेरेन ब्रावो ने सबसे अधिक 28 जबकि कॉलिन मुनरो ने 23 रन की पारी खेली। ओपनर सुनील नारायण 9 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए।

बारबाडोस की ओर से वॉल्श ने अपने चार ओवर के कोटे में 19 रन खर्च कर 5 विकेट निकाले।

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-42

ग्लासगो कॉस्मिक से जुड़े इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय, ETPL के डेब्यू सीजन में बिखेरेंगे जलवा

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-41

अफगानिस्तान की जीत से टूटी कैरेबियाई टीम को लगा झटका, वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए खेलना होगा क्वालीफाइंग टूर्नामेंट

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-40

अफगानिस्तान की जीत के साथ तय हुईं ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 की 10 टीमें, आयरलैंड को हराकर किया क्वालिफाई

shaheen-afridi-29

'मैं अभी भी वनडे कप्तान हूं...' कप्तानी में बदलाव की अफवाहों पर शाहीन अफरीदी का करारा जवाब

icc-73

आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' की रेस हुई दिलचस्प, हैरी ब्रूक, जस्टिन ग्रीव्स और हसन अवॉर्ड की रेस में शामिल

ind-vs-sl-test-1-2

IND VS SL: श्रीलंका में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? जानिए कब खेली थी आखिरी सीरीज

Editor's Pick