क्रिस्टियन के खिलाफ की गई नस्लीय टिप्पणी की जांच करेगा CA

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर डैन क्रिस्टियन के खिलाफ हुई नस्लवादी टिप्पणी की जांच करने का फैसला किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 11, 2020, 11:57 AM IST

Published On Sep 11, 2020, 11:57 AM IST

Last UpdatedSep 11, 2020, 11:57 AM IST

डैन क्रिस्टियन (Twitter)

खेल में “नस्लवाद” को लेकर दिए बयान के बाद सोशल मीडिया पर निशाना बने ऑलराउंडर डैन क्रिस्टियन को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का समर्थन मिला है। सीए ने क्रिस्टियन को ट्रोल करने वाले लोगों को अशिक्षित कहा और उनके खिलाफ हुई नस्लीय टिप्पणी की जांच करने का भी ऐलान किया।

सीए ने ट्वीट किया, “हम क्रिकेट कनेक्टिंग कंट्री के प्रीमियर के बाद नस्लवादी और अशिक्षित टिप्पणी देख काफी निराश हैं। हमने फैसला किया है कि हम उस टिप्पणी करने वाले शख्स का नाम सामाजिक तौर पर उजागर नहीं करेंगे, लेकिन हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि किसी भी तरह के नस्लवाद या भेदभाव की क्रिकेट में जगह नहीं है। इस तरह की टिप्पणी बताती है कि हमें अभी और कितना आगे जाना है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिस्टियन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के लिए छह स्वदेशी लोगों में से एक हैं। उन्होंने इस हफ्ते ‘क्रिकेट कनेक्टिंग कंट्री’ के पैनल में हिस्सा लेने के दौरान अपने खिलाफ हुए नस्लवाद को लेकर खुलकर बयान दिया।

IPL 2020 : सुरेश रैना की जगह इंग्लैंड के डेविड मलान को टीम में शामिल कर सकती है CSK

ऑस्ट्रेलिया के लिए 19 वनडे और 16 टी-20 मैच खेलने वाले क्रिस्टियन ने बुधवार को शो पर कहा था, “मुझे लगता है कि नस्लवाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक मुद्दा है। मुझे नहीं लगता है कि ये आपके सामने है जैसा आप पूरे विश्व में देख सकते हो या ऑस्ट्रेलियाई कल्चर में देख सकते हो।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि ये निश्चित तौर पर है, बहुत आम तरह से, कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ थोड़ी बहुत छींटाकशी, फबतियां, मजाक के तरीके से, मेरे लिए निजी तौर पर मेरी त्वचा के रंग को लेकर क्योंकि मैं आस्ट्रेलियाई नहीं लगता, या इसका मतलब कुछ भी हो। मैंने ये चीज सबसे ज्यादा नोटिस की है।”

क्रिस्टियन ने आगे कहा कि उन्होंने अपने 15 साल के करियर में कभी भी किसी भी क्रिकेट संगठन को क्रॉस-सांस्कृतिक जागरूकता के बारे में कोई प्रशिक्षण कराते नहीं देखा है। उन्होंने कहा, “एक काम जो हम कर सकते हैं, वो है जागरुकता फैलाना और खेल से जुड़े लोगों को शिक्षित करना।”

Editor's Pick