- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket Australia monitoring security in Zimbabwe for tri-series after blast
जिम्बाब्वे में धमाके के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गहराए संकट के बादल
जिम्बाब्वे में एक से सात जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ ट्राई सीरीज खेली जानी हैं।
Published On Jun 26, 2018, 03:50 PM IST
Last UpdatedJun 26, 2018, 03:50 PM IST
Australia Cricket Team © Getty Images
जिम्बाब्वे को एक जुलाई से अपने देश में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के साथ ट्राई सीरीज खेलनी हैं। इसी सीरीज में कुल सात मुकाबले होंगे। सात जुलाई को सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 27 जून को इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टी-20 मुकाबला खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को जिम्बाब्वे के लिए निकलना है, लेकिन जिम्बाब्वे के मौजूदा हालातों को देखते हुए ये दौरा खटाई में पड़ता नजर आ रहा है।
जिम्बाब्वे में हाल ही में बम धमाका हुआ है, जिसमें राष्ट्रपति इमरसन मनंगावा बाल-बाल बचे। जिम्बाब्वे में जनरल इलेक्शन होने वाले हैं। जिसके चलते चुनाव प्रचार का दौर चल रहा है। वाइट सिटी स्टेडियम में हुए धमाके ने सभी को हिला कर रख दिया। ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट की तरफ से जिम्बाब्वे दौरे को रद करने के संबंध में अबतक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि बोर्ड खिलाड़ियों और टीम के सपोर्ट स्टॉफ की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है कि हम इसपर उच्च अधिकारियो के साथ चर्चा कर रहे हैं। जिम्बाब्वे में चुनाव के दौरान हालातों पर हमारी नजर है। सुरक्षा को लेकर हम कोई कोताही नहीं बरतेंगे। इस संबंध में कोई भी निर्णय लेने से पहले हम ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन से बात करेंगे।