add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

2025 के जाते-जाते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, टीम में नहीं चुना एक भी खिलाड़ी

नई दिल्ली: साल 2025 का आज आखिरी दिन है. और यह साल टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बहुत अहम साल रहा. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला खिताब जीता. ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार WTC नहीं जीत पाया. साल के आखिरी महीने में ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज अपने...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 31, 2025 4:14 PM IST

नई दिल्ली: साल 2025 का आज आखिरी दिन है. और यह साल टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बहुत अहम साल रहा. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला खिताब जीता. ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार WTC नहीं जीत पाया. साल के आखिरी महीने में ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज अपने नाम की. भारतीय टीम का इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ करवाई. साउथ अफ्रीका का भारत में टेस्ट सीरीज जीतना ने भी सुर्खियां बटोरीं. साल की समाप्ति पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बेस्ट टेस्ट इलेवन जारी की है. इसमें तीन भारतीयों को जगह दी गई है. वहीं टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवुमा को सौंपी गई है. बावुमा ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की 2025 की बेस्ट टेस्ट इलेवन में भारत के तीन खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इसमें केएल राहुल, शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाजों को इस टीम का सदस्य बनाया गया है. ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड), इंग्लैंड के 2 (बेन स्टोक्स और जो रूट) और साउथ अफ्रीका के 2 (सिमोन हार्मर) खिलाड़ी को जगह दी गई है. भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को 12वें खिलाड़ी के रूप में जगह दी गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के बल्लेबाज केएल राहुल को ट्रेविस हेड के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में जगह दी गई है. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट और चौथे नंबर पर शुभमन गिल हैं. पांचवें नंबर पर टेंबा बावुमा आएंगे, जिन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है. बावुमा की कप्तानी में ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता था. बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने भारत में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया. साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज अपने नाम की. इससे पहले हैंसी क्रोन्ये की कप्तानी वाली टीम ने ऐसा किया था.

छठे नंबर पर एलेक्स कैरी हैं, जो विकेटकीपर भी होंगे. सातवें नंबर पर बेन स्टोक्स और आठवें पर मिचेल स्टार्क हैं. नौवें नंबर पर जसप्रीत बुमराह और दसवें नंबर पर स्कॉट बोलैंड हैं. ग्यारहवें नंबर पर सिमर हार्मर हैं. हार्मर टीम में एकमात्र स्पिनर हैं.

इस टीम में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, आयरलैंड, और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली.