पहली महिला सीईओ के लिए तैयार है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया : एलिस पैरी

ऑलराउंडर एलिस पैरी ने कहा कि पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की मुख्य कार्यकारी क्रिस्टीना मैथ्यूज स्थाई पद के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 19, 2020, 04:06 PM IST

Published On Jun 19, 2020, 04:06 PM IST

Last UpdatedJun 19, 2020, 04:06 PM IST

एलिस पेरी (Twitter)

स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी का कहना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ पद पर पहली बार किसी महिला को नियुक्त किया जा सकता है। केविन राबर्ट्स के इस पद से इस्तीफा देने के बाद निक हॉकले को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। पैरी ने कहा कि पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की मुख्य कार्यकारी क्रिस्टीना मैथ्यूज स्थायी पद के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है।

पैरी ने वीडियो कॉल में पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया लंबे समय से महिला सीईओ को नियुक्त करने के लिये तैयार है। मैं जानती हूं कि इस पद के लिये अंतिम दौर की बातचीत में क्रिस्टीना के नाम पर भी चर्चा हुई थी। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ नया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया में कार्यकारी पदों पर कई महिलाएं काम कर रही हैं। बेलिंडा क्लार्क और स्टेफ बेलट्रेम इनमें शामिल हैं। वे अपने कामकाज से अहम भूमिका निभाती हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सर्वश्रेष्ठ फार्म हासिल करने पर ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलेंगी पैरी

महिला टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हुई पैरी ने कहा कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए जल्दबाजी नहीं दिखाएगी और अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म हासिल करने पर ही राष्ट्रीय टीम की तरफ से मैच खेलेगी।

मार्च में टी20 विश्व कप के दौरान पैरी की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था जिसके कारण वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल और भारत के खिलाफ फाइनल मैच में नहीं खेल पाई थी। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम अब सितंबर में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी और तब तक पैरी के फिट होने की संभावना है।

मोहम्मद शमी ने खोला राज; टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कैसे करते हैं बेहतर प्रदर्शन

29 वर्षीय आलराउंडर पैरी ने कहा, ‘‘जहां तक वापसी की बात है तो अगर मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज तक फिट होकर चयन के लिए उपलब्ध रहती हूं तो अच्छा रहेगा लेकिन चोट से वापसी करने के बाद मेरे दिमाग में खेलने के लिए फिट होना और अच्छा प्रदर्शन करने के लिये बेहतर फार्म में रहने को लेकर स्पष्ट अंतर है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं उन मैचों (न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज) में नहीं खेल पाती हूं तो मुझे दुख नहीं होगा। मैं जब फिर से खेल में वापसी करूंगी तो मैं चाहती हूं कि मैं टीम के लिये योगदान देने और अच्छा प्रदर्शन करने की स्थिति रहूं। मैं केवल फिट होकर मैदान पर नहीं उतरना चाहती हूं।’’

Editor's Pick