- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket australia t20 world cup twenty20 world cup in australia cricket australia chairman earl eddings covid 19 coronavirus cricket australia icc t20 world cup 2020 4059451
T20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर संशय के बादल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन ने दिए ये संकेत
अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टूर्नामेंट के बारे में आईसीसी को फैसला लेना है
Published On Jun 16, 2020, 01:04 PM IST
Last UpdatedJun 16, 2020, 01:04 PM IST
कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है. ऐसी अटकलें हैं कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भी स्थगित किया जा सकता है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयेाजन इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में होना है.
उधर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने मंगलवार को स्वीकार किया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल टी-20 विश्व कप का आयोजन ‘अवास्तविक’ है क्योंकि 16 टीमों का यहां आ पाना संभव नहीं होगा.
अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टूर्नामेंट के बारे में आईसीसी को फैसला लेना है. कोरोना महामारी के कारण कई देशों में यात्रा पाबंदियां लागू हैं.
एडिंग्स ने वीडियो कांफ्रेंस में कहा, ‘मैं तो यही कहूंगा कि यह मुश्किल है. 16 टीमों को ऑस्ट्रेलिया लाना आसान नहीं जबकि कई देशों में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है.’
आईसीसी ने पिछले सप्ताह बोर्ड की बैठक के बाद इस टूर्नामेंट पर फैसला एक महीने के लिये टाल दिया था. ऐसी अटकलें हैं कि टूर्नामेंट स्थगित हो सकता है और उस समय आईपीएल कराया जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया में हालांकि महामारी पर काबू पा लिया गया है. यहां सात हजार से अधिक मामले आए थे और 6000 से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं.