‘मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर’ को नियुक्त करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

शीर्ष क्रिकेटरों में मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा उस समय उठा था जब मैक्सवेल से इससे निपटने के लिए पिछले साल ब्रेक लिया था

Edited By : Press Trust of India |Jul 15, 2020, 08:57 AM IST

Published On Jul 15, 2020, 08:57 AM IST

Last UpdatedJul 15, 2020, 08:57 AM IST

Glenn Maxwell @twitter

ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल सहित पिछले साल तीन सक्रिय खिलाड़ियों के मानसिक समस्याओं के कारण खेल से विश्राम लेने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) पहली बार मानसिक स्वास्थ्य (मनोचिकित्सक) पेशेवर की नियुक्ति करेगा।

विदेशी लीग में खेलने के लिए तैयार हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले सप्ताह सीए ने ‘मेंटल हेल्थ एंड वेलबींग लीड (मनोचिकित्सक)’के नए पद के लिए एक विज्ञापन निकाला, जो बोर्ड के खेल विज्ञान एवं चिकित्सा के प्रमुख एलेक्स कॉन्टूरिस को रिपोर्ट करेगा।

‘सीए के साथ फिलहाल दो खेल मनोवैज्ञानिक जुड़े हैं’

सीए के हाई परफोरमेंस प्रमुख ड्रीयू गिन्न ने ‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’से कहा, ‘मनोचिकित्सा पेशेवर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देगा और हमें व्यक्तिगत सेवा प्रदान करेगा।’ सीए के साथ फिलहाल दो खेल मनोवैज्ञानिक जुड़े हैं जिसमें माइकल लॉयड पुरुष टीम की जिम्मेदारी निभाते है जबकि पीटर क्लार्क के पास महिला टीम की जिम्मेदारी है।

स्टुअर्ट ब्रॉड को इंग्लैंड टीम में ना देखकर हैरान हुआ था : जेसन होल्डर

गिन ने कहा, ‘इस भूमिका के निभाने वालों को सीए के अनुबंधित खिलाड़ियों को सहायता प्रदान करना होगा। यह मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का एक शानदार मौका है। यह हमारी टीमों के साथ काम करने वाले हमारे वर्तमान मनोवैज्ञानिकों को और मजबूती प्रदान करेगा।’

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय स्तर पर इस भूमिका के लिए एक समर्पित नेतृत्व होना राष्ट्रीय स्तर की रणनीति, भविष्य की साझेदारी और खिलाड़ियों से जुड़े प्रबंधन के लिए सकारात्मक कदम है।’

मैक्सवेल के बाद मुद्दा उठा  

शीर्ष क्रिकेटरों में मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा उस समय उठा था जब मैक्सवेल से इससे निपटने के लिए पिछले साल ब्रेक लिया था। उनके बाद युवा बल्लेबाज निक मेडिन्सन और विल पुकोवस्की ने भी खेल से विश्राम लिया था।

मैक्सवेल, मेडिन्सन और पुकोवस्की का मामला लगातार क्रिकेट खेलने के दबाव से जुड़ा था लेकिन हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के कारण खेल के अचानक रुकने के यह भविष्य में कई खिलाड़ियों को प्रभावित कर सकता है।

Editor's Pick