पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी भारतीय महिला ए टीम

ऑस्ट्रेलिया दिसंबर में भारतीय महिला ए टीम की मेजबानी करेगा।

Edited By : Cricket Country Staff |May 17, 2019, 01:11 PM IST

Published On May 17, 2019, 01:11 PM IST

Last UpdatedMay 17, 2019, 01:11 PM IST

भारतीय महिला टीम © IANS

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस साल दिसंबर में पहली बार भारतीय महिला ए टी की मेजबानी करेगी। भारत ए टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। ये दौरा 12 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगा।

मैच तारीख वेन्यू
पहला वनडे 12 दिसंबर ब्रिसबेन
दूसरा वनडे 14 दिसंबर ब्रिसबेन
तीसरा वनडे 16 दिसंबर ब्रिसबेन

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के परफॉर्मेंस मैनेजर शॉन फेलर ने कहा, “पहले ए टीम दौरे का आयोजन करना हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा के विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और अहम कदम है। इस दिशा में पहले भी काफी सारा काम किया गया है और हमने इस सिस्टम से कई खिलाड़ियों को आगे आते देखा है और उन्होंने दिखाया है कि वो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के काबिल हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच तारीख वेन्यू
पहला टी20 19 दिसंबर गोल्ड कोस्ट
दूसरा टी20 21 दिसंबर गोल्ड कोस्ट
तीसरा टी20 23 दिसंबर गोल्ड कोस्ट

फेलर ने आगे कहा, “हमारी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के लिए हमारे पास सालाना दौरे हैं, महिलाओं की राष्ट्रीय टीम अपने तीसरे साल में हैं और अब ए टीम के लिए निश्चित अंतराल पर घरेलू और विदेशी सीरीज शेड्यूल कर पाना सोने पर सुहागा है। इन दौरों से जो अतिरिक्त अनुभव और मौके इन काबिल खिलाड़ियों को मिलते हैं वो ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट जगत की सबसे मजबूत टीम रखने के लिए जरूरी प्रतिभा और गहराई को निश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।”

Editor's Pick