Ashes 2021-22: कोरोना काल में स्थगित न हो एशेज इसलिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कर रहा यह कोशिश

अगर इंग्लैंड के खिलाड़ियों को अपने परिवार संग ऑस्ट्रेलिया आने की इजाजत नहीं मिली तो कई क्रिकेटर इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लेंगे.

Edited By : India.com Staff |Sep 08, 2021, 05:29 PM IST

Published On Sep 08, 2021, 05:29 PM IST

Last UpdatedSep 08, 2021, 05:29 PM IST

दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में विदेशी नागरिकों पर कड़े प्रतिबंध लगे हैं. इस बीच इस साल के अंत में बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज एशेज (Ashes 2020-21) का आयोजन होना है. इस बार इस सीरीज की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को करनी है. लेकिन कोरोना (Coronavirus in Australia) के चलते यहां विदेशी खिलाड़ियों को अपने परिवार को लाने की इजाजत नहीं है. ऐसे में इंग्लैंड के ज्यादातर क्रिकेटर अपने बोर्ड से साफ कर चुके हैं कि अगर इतने लंबे दौरे पर उन्हें परिवार के साथ जाने की इजाजत नहीं मिलेगी तो वह इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लेंगे. इंग्लैंड के कई पूर्व क्रिकेटर भी अपने खिलाड़ियों की मांग का समर्थन कर रहे हैं.

इस बीच खबर है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपनी सरकार से बातचीत कर इंग्लिश क्रिकेटरों के परिवार संग आने की इजाजत मांगने की कोशिश कर रहा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के मुख्य कार्यकारी निक हॉक्ली का कहना है कि वह इस प्रयास में जुटे हुए हैं. क्रिकेट.कॉम.एयू की रिपोर्ट के अनुसार, हॉक्ली लगातार इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोड (ECB) के साथ बात कर रहे हैं और यह आश्वस्त कर रहे हैं कि इस साल एशेज के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी अपने परिवार के साथ यात्रा कर सकें.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिपोर्ट में कहा गया है, उन्होंने ईसीबी के अपने समकक्ष टॉम हैरिसन से बातचीत कर के इंग्लैंड के खिलाड़ियों की समस्या का हल निकाल रहे हैं. खिलाड़ियो को लगातार 18 दिनों तक बायो सिक्योर बबल में समय बिताने के बाद उन्हें पांच मैचों की एशेज सीरीज खेलनी है.

रिपोर्ट में कहा गया, परिवार के बिना यह बहुत लंबा समय होता है और अब एशेज और टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के साथ खिलाड़ी लगभग पांच महीने तक अपने परिवार से दूर रहेंगे.

हॉक्ली ने कहा, इसलिए हम दौरे में शामिल होने वाले खिलाड़ी और उनके परिवारों के लिए समर्थन प्राप्त करने को लेकर काम कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में हम यह तय करने में सक्षम होंगे. ऑस्ट्रेलिया में कई राज्यों में कड़े कोविड-19 प्रोटोकॉल ने इंग्लैंड के क्रिकेटरों के परिवारों के लिए उनके साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना बेहद मुश्किल बना दिया है.

हॉक्ली का मानना है कि पूरे देश में टीकाकरण जिस गति से चल रहा है, हम एशेज के दौरान दर्शकों को शामिल करने की संभावना भी जता रहे हैं.

(इनपुट: आईएएनएस)

Editor's Pick