भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीबी. चंद्रशेखर ने गुरुवार को चेन्नई में आत्महत्या कर ली। उनके निधन पर पूरे क्रिकेट जगत में शोक का मौहाल है। चंद्रशेखर के परिवार के सदस्यों के मुताबिक, वह क्रिकेट लीग की टीम को चलाने में हो रहे नुकसान से दुखी थे और इसलिए उन्होंने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। वह तमिलनाडु क्रिकेट लीग में वीबी कांची वीरंस के मालिक थे। साथ ही वह कोचिंग सेंटर भी चलाते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका शरीर उनके कमरे में पंखे से लटका मिला।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘बीसीसीआई को यह बात बताते हुए दुख हो रहा है कि वीबी चंद्रशेखर का निधन हो गया है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रंशसकों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।’
BCCI regrets to inform that former India opener VB Chandrasekhar is no more. Our heartfelt condolences to his family, friends and his fans.
भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस. लक्ष्मण ने ट्वीट कर लिखा, ‘अपने जिगरी दोस्त चंद्रशेखर के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’
Deeply saddened and shocked to know about the demise of my good friend VB Chandrasekhar. Heartfelt condolences to his family. May his soul RIP.
सुरेश रैना ने लिखा, ‘चंद्रशेखर के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उनके लगातार प्रयासों के कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स को सही बुनियाद मिली थी। उन्होंने शुरुआत से ही हमें प्रोसाहित किया और हम पर भरोसा रखा।’
Extremely sad & shocked to hear about the passing away of VB Chandrasekhar sir. His consistent efforts made it possible to set the right foundation of the CSK team. He always encouraged & believed in us since very beginning. My deepest condolences to the family. pic.twitter.com/g2mtq8wRos
चंद्रशेखर में मार्च 1988 में तमिलनाडु से खेलते हुए शेष भारत के खिलाफ 56 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। यह उस समय भारत के घरेलू क्रिकेट में लगाया गया सबसे तेज शतक था।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.