IRE vs IND: आइसलैंड क्रिकेट ने गौतम गंभीर को किया बुरी तरह ट्रोल, कहा- हम उन्हें कोच नहीं बना रहे...

भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. आयरलैंड ने भारत को दोनों ही मैचों में हराया. इस हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 29, 2026, 10:09 AM IST

Published On Jun 29, 2026, 10:09 AM IST

Last UpdatedJun 29, 2026, 10:09 AM IST

Gautam Gambhir Trolled

Gautam Gambhir Trolled

भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जिस शर्मनाक तरीके से हार का सामना करना पड़ा है उसके बाद वह जमकर फैंस के निशाने पर है. भारतीय टीम की इस हार के बाद क्रिकेट आइसलैंड ने भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर को ट्रोल किया है.

क्रिकेट आईसलैंड सोशल मीडिया पर अपनी रोचक और तंज भरे कॉमेंट के लिए जाना जाता है. इस बार उनकी ओर से गंभीर को निशाना साधते हुए जो पोस्ट किया गया वह बहुत जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. क्रिकेट आईसलैंड ने तंज कसते हुए कहा कि उनका गंभीर को अपना मुख्य कोच बनाने का कोई इरादा नहीं है. इसके साथ ही इस पोस्ट में लिखा गया कि गंभीर की अगुआई में भारत को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हार का ‘शानदार मुकाम’ हासिल किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसलैंड क्रिकेट ने लिखा, ‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते. उनके पास साफ तौर पर प्रतिभा तो है. वह उन भारतीय खिलाड़ियों के साथ आयरलैंड जाकर उस तरह का नतीजा ला सकते हैं. यह शानदार तोहफा है.’

टी20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने के करीब तीन महीने बाद भारत पहली बार कोई टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रहा था. भारत आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की सीरीज खेलने पहुंचा. यहां उसे दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

भारत को बेलफास्ट में खेले गए सीरीज के पहले मैच में 34 रन से हार का सामना करना पड़ा. वहीं रविवार को खेले गए दूसरे व आखिरी मैच में उसने भारत को एक रन से हराया.

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी माना कि भारतीय गेंदबाजों ने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाज दोनों ही मौकों पर योगदान नहीं दे सके. अय्यर की बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी कप्तानी भी सवालों के घेरे में रही. वहीं साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन दोनों ही मैचों में खाता नहीं खोल पाए.

श्रेयस अय्यर आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए. अब एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में अय्यर वापसी करना चाहेंगे.

भारत को इंग्लैंड में पहला टी20 इंटरनेशनल 1 जुलाई को चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेलना है. इसके बाद दूसरा मैच 4 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड में, तीसरा मैच 7 जुलाई को नॉटिंगम, 9 जुलाई को चौथा मैच ब्रिस्टल में खेला जाएगा. सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 11 जुलाई को साउथैम्पटन में होगा.

क्या वैभव करेंगे 1 जुलाई को डेब्यू?
फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं कि आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिल जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब सवाल है कि क्या 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से वह डेब्यू करेंगे?

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick