- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket Ireland Big Statement on T20I Series Against India
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज पर क्रिकेट आयरलैंड का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली दो टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज पर बड़ा बयान आया है. इस बयान से भारतीय फैंस को बड़ी राहत मिलेगी.
Published On Jun 22, 2026, 07:36 AM IST
Last UpdatedJun 22, 2026, 07:36 AM IST
क्रिकेट आयरलैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की सीरीज पर दिया बयान (फोटो- आईएएनएसः
क्रिकेट आयरलैंड ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर बड़ा अपडेट दिया है. भारत को आयरलैंड में 26 जून और 28 जून को बेलफास्ट में दो मैच खेलने हैं. लेकिन सुरक्षा कारणों से चलते इस सीरीज पर संशय के बादल छाए हुए हैं. और इस बीच क्रिकेट आयरलैंड का यह बयान थोड़ी राहत देने वाला है.
आयरलैंड में स्टारमार्ट और बेलफास्ट में नागरिक असंतोष है. हालांकि क्रिकेट आयरलैंड ने पुलिस सर्विस ऑफ नॉर्दन आयरलैंड से सुरक्षा व्यवस्था की चर्चा की है. और इसके बाद यह बयान जारी किया कि दौरा अपने तय समय के अनुसार ही होगा.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
क्रिकबज की रिपोर्ट कहती है, ‘सीरीज में शामिल सभी लोगों की सुरक्षा और उनका ख्याल रखना हमारी पहली प्राथमिकता है. हम पुलिस, वेन्यू मैनेजमेंट और सुरक्षा पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करते रहेंगे. और हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि दोनों मैच करवाने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. ‘
इस बयान में आगे कहा गया कि टीमों, मैच अधिकारियों और दर्शकों के लिए मैदान पर सुरक्षा से जुड़ी कोई चिंता नहीं है.
इसमें कहा गया, ‘भारत और आयरलैंड के बीच दोनों टी20 इंटरनेशनल मैच 26 और 28 जून को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से खेले जाएंगे.’
भारत-आयरलैंड सीरीज का शेड्यूल
26 जून- पहला टी-20 मैच, बेलफास्ट, शाम 7.30 बजे
28 जून- दूसरा टी-20 मैच, बेलफास्ट, शाम 7.30 बजे
पहली बार इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल खेलेगा भारत
भारत को अपने मैच मेलहिड क्रिकेट क्लब, बेलफस्ट पर अपने मैच खेलने हैं. इसके बाद भारत ने आयलैंड में अपने सभी मुकाबले डब्लिन में खेले. भारत ने 2018, 2002 और 2023 में आयरलैंड का दौरा किया और छह टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. भारत ने ये सभी मुकाबले जीते.
भारत ने बेलफस्ट के इस मैदान पर अभी तक कुल चार वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. और पहली बार यहां वह टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा. भारतीय टीम अच्छी लय में है. भारत ने आयरलैंड दौरे से पहले अफगानिस्तान को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया. टीम इंडिया 23 जून को लंदन के रास्ते इंग्लैंड पहुंचेगी. खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मुंबई और चेन्नई से इस दौरे पर रवाना होंगे. आयरलैंड में टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड में पांच टी20 और तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी.
आयरलैंड दौरे पर भारत की टी20 टीम में बदलाव
भारत ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था. हालांकि इसमें एक बदलाव हो गया है. स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के चलते बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम में जगह मिली है.
आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा