हल्के स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए दिग्गज चंद्रशेखर की हालत में सुधार

पूर्व दिग्गज स्पिनर बी एस चंद्रशेखर को थकान और उसके कारण जबान लड़खड़ाने के कारण शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 18, 2021, 12:08 PM IST

Published On Jan 18, 2021, 12:08 PM IST

Last UpdatedJan 18, 2021, 12:08 PM IST

भगवत चंद्रशेखर © Getty Images

मभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर बी एस चंद्रशेखर को थकान और उसके कारण जबान लड़खड़ाने के कारण शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अब उनकी स्थिति में सुधार आया है।

टीम इंडिया की मशहूर स्पिन चौकड़ी का हिस्सा रहे चंद्रशेखर की पत्नी संध्या चंद्रशेखर भागवत ने कहा, ‘‘उनकी हालत में सुधार आया है। वो बुधवार या गुरूवार को घर लौट आएंगे।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डॉक्टरों की सलाह पर 75 साल के इस पूर्व स्पिनर का न्यूरोलॉजी में उपचार कराया गया। पहले उन्हें एस्टर आर वी अस्पताल में आपात चिकित्सा ईकाई में रखा गया था। उनकी पत्नी ने बताया कि अब वो सामान्य वार्ड में हैं और उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है।

IPL 2021: लाइव होगा आईपीएल टीमों के रीटेन खिलाड़ियों की सूची का ऐलान; जानें कहां देख सकेंगे स्ट्रीमिंग

संध्या ने कहा, ‘‘उनके दिमाग में किसी तरह का अवरोध है। ये बहुत ही हल्का स्ट्रोक था। वो एक या दो सप्ताह में पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। कोई जानलेवा बीमारी नहीं है। उनके प्रशंसकों को बता दीजिये कि वो ठीक है। वो मजबूत इच्छाशक्ति वाले हैं।’’

महान गेंदबाज चंद्रशेखर ने अपने 16 साल के करियर में 58 टेस्ट में 242 विकेट लिए।

Editor's Pick