मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले सहवाग के 44वां जन्मदिन पर क्रिकेट दिग्गजों ने दी प्यारी भरी शुभकामनाएं

भारत के दिग्गज के बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग गुरूवार 20 अक्टूबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे है।

Edited By : Dheeraj Sharma |Oct 20, 2022, 12:32 PM IST

Published On Oct 20, 2022, 12:32 PM IST

Last UpdatedOct 20, 2022, 12:32 PM IST

Virender Sehwag

नई दिल्ली: मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले भारत के दिग्गज के बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग गुरूवार 20 अक्टूबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे है। शायद ही कोई ऐसा होगा जो सहवाग को न जानता हो क्योंकि, इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने करियर में कई हैरान कर देने वाले कारनामे किए है।

आज उनके इस 44वें जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथ ही क्रिकेट के वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी उन्हें प्यार भरी शुभकामनाएं दे रहे है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट यहां नीचे देखें…

तिहरा शतक जड़ बने मुल्तान के सुल्तान

वीरेंद्र सहवाग के नाम के साथ मुल्तान का सुल्तान भी जुड़ा है. साल 2004 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था और उस दौरे को विस्फोटक सहवाग ने अपने तिहरे शतक से हमेशा के लिए यादगार बना दिया था. सहवाग ने मुल्तान में तिहरा शतक जड़ा था और किसी भारतीय का टेस्ट क्रिकेट में यह पहला तिहड़ा शतक था. इसके बाद ही उन्हें पाकिस्तानी मीडिया ने मुल्तान का सुल्तान नाम दिया.

टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं 2 तिहरा शतक

मुल्तान को सहवाग के तूफान का ट्रेलर कह सकते हैं क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वह तिहरा शतक जड़ चुके हैं. सहवाग ने मुल्तान का तिहरा शतक सिर्फ 364 गेंदों में आया था लेकिन 4 साल बाद उन्होंने सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी का विश्व रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था. सहवाग ने सिर्फ 278 गेंदों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिहरा शतक ठोका था. टेस्ट क्रिकेट में 2 बार तिहरा शतक लगाने वाले वह तीसरे बल्लेबाज बने थे. डॉन ब्रैडमैन और ब्रायन लारा ही उनसे पहले यह कारनामा कर चुके हैं.

Editor's Pick