LSG vs CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को पांच विकेट से हराया
Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings: लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य रखा था, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 19.3 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.
Published On Apr 14, 2025, 06:36 PM IST
Last UpdatedApr 14, 2025, 06:36 PM IST
(Image credit- X)
Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने लगातार पांच हार के बाद आखिरकार जीत हासिल की है. सोमवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया. लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य रखा था, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 19.3 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. शिवम दुबे 37 गेंद में 43 रन और महेंद्र सिंह धोनी 11 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे. चेन्नई की इस सीजन यह दूसरी जीत है.
Follow Updates here:
LSG vs CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को पांच विकेट से हराया
LSG vs CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को पांच विकेट से हराया. चेन्नई की टीम ने 167 रन के लक्ष्य को 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. शिवम दुबे 37 गेंद में 43 रन और महेंद्र सिंह धोनी 11 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद रहे.
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो ओवर में गंवाए दो विकेट
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो ओवर में गंवाए दो विकेट, पहले रचिन रविंद्र (22 बॉल में 37 रन) ए़डन मारक्रम की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए, उसके बाद अगले ओवर में रवि बिश्नोई ने राहुल त्रिपाठी (09) को अपनी ही गेंद पर कैच लेकर पवेलियन भेजा. राहुल त्रिपाठी बल्ले से लगातार निराश कर रहे हैं. शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं. नौ ओवर में चेन्नई का स्कोर- 76/3.
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ सुपरजायंट्स ने दो गेंदों पर गंवाए दो विकेट
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ सुपरजायंट्स ने आखिरी ओवर में दो गेंदों पर गंवाए दो विकेट. पहले धोनी के थ्रो पर अब्दुल समद रन आउट हुए. अगली गेंद पर ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे धोनी को आसान कैच दिया. ऋषभ पंत ने 49 बॉल में 63 रन की पारी खेली. पथिराना को आज पहली सफलता दिलाई है.
LSG vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी
इम्पैक्ट सब: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
इम्पैक्ट सब: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम कुरेन, दीपक हुडा
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने लखनऊ सुपरजायंट्स की चुनौती
LSG vs CSK Live Score: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने आज लखनऊ सुपरजायंट्स की चुनौती है. लगातार पांच हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम की नजरें जीत की पटरी पर लौटने की होगी, मगर लखनऊ सुपरजायंट्स के घर में उसकी चुनौती आसान नहीं होने वाली है. लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीते हैं, मारक्रम और पूरन का बल्ला जमकर बोल रहा है, ऐसे में चेन्नई को अगर आज का मुकाबला जीतना है तो उन्हें इन दो बल्लेबाजों पर लगाम लगाना होगा. शाम 7 बजे टॉस होगा और शाम 7.30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.